Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एसआईआर को लेकर विपक्ष पर बरसे राजीव भारद्वाज, बोले- चुनाव आयोग के खिलाफ भ्रम फैलाने की कोशिश

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बहस के बीच कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। धर्मशाला में वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम और गलत जानकारी फैलाने का प्रयास कर रहा है।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि चुनाव आयोग की पूर्ण बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सहित दोनों चुनाव आयुक्तों ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया है कि एसआईआर से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद होने के दावे किए जा रहे हैं, जो तथ्यों से परे हैं।मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 और घोषणा से जुड़ी प्रक्रिया पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों को भी सांसद ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों को लेकर भी लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उनका दावा है कि इस विषय को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भी उठाया गया था और अदालत ने प्रक्रिया को लेकर अपना निर्णय दिया है।सांसद ने एक समाचार रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ओर से कैबिनेट सचिव को भेजे गए एक पत्र को एसआईआर से जोड़कर पेश किया गया। उनके अनुसार यह पत्र चुनाव आयोग में प्रतिनियुक्त एक अधिकारी से संबंधित प्रशासनिक विषय पर आंतरिक पत्राचार था और इसका एसआईआर की नीति से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था।

डॉ. भारद्वाज ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग देश में चुनाव प्रक्रिया के संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है। उन्होंने राहुल गांधी के पूर्व बयानों का जिक्र करते हुए राफेल, कैग रिपोर्ट, बालाकोट एयरस्ट्राइक और भारत-चीन सीमा विवाद से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संसद में मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। सांसद ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर उठाए जा रहे सवालों पर भी आपत्ति जताई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसआईआर को लेकर विपक्ष पर बरसे राजीव भारद्वाज, बोले- चुनाव आयोग के खिलाफ भ्रम फैलाने की कोशिश

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बहस के बीच कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। धर्मशाला में वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर जनता...

एनएच-19 पर स्टंटबाजी और रील्स बनाना पड़ा भारी, 35 हजार का चालान, दो कारें जब्त

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्टंटबाजी, हुड़दंग और सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के नाम पर यातायात नियमों का उल्लंघन करना दो वाहनों में सवार युवकों को भारी पड़ गया। बघौला फ्लाईओवर के पास चलती कारों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और सड़क पर हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर...

मीटर रीडरों ने अनिल विज से लगाई गुहार, ठेकेदारी खत्म कर जॉब सिक्योरिटी की मांग

Summer express,  अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के बिजली निगमों में कार्यरत मीटर रीडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। प्रदेशभर से पहुंचे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सैकड़ों मीटर रीडरों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं और ठेकेदारी प्रथा...

तोपखाना बाजार में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला कैंट। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशों के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला की ओर से तोपखाना बाजार में “सेवा स्वच्छता संकल्प” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। अभियान में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य...

हिमाचल बार काउंसिल की कमान आईएन मेहता के हाथ, अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर सरकार से होगी पैरवी

Summer express/शिमला,संजू-: करीब 133 दिनों के इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मेहता को बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया। वहीं शिवानी शर्मा ने वाइस चेयरमैन का पद संभाला, जबकि विक्रांत चंदेल को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में हिमाचल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.