अभिषेक जलोटा | लुधियाना
बिजली कटौती के विरोध में लुधियाना की डाइंग इंडस्ट्री की ओर से बीते दिनों चंडीगढ़ रोड पर लगाए गए धरने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद डाइंग एसोसिएशन ने धरने को इंडस्ट्री के हित में जरूरी कदम बताया। एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि यदि दोबारा बिजली कटौती की समस्या सामने आती है, तो वे फिर से धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे।
दरअसल, थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने चंडीगढ़ रोड पर धरना लगाकर यातायात बाधित करने के मामले में इंडस्ट्री नेता बॉबी जिंदल समेत करीब 200-250 लोगों को आरोपी बनाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बॉबी जिंदल ने कहा कि डाइंग इंडस्ट्री को एक दिन में 14 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था।