Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं, वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं। साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं, बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने और प्रदूषण कम करने के लिए साइकिल को अपनाने का संदेश देना है।रेलवे में ऑप्टिक फाइबर केबल कंपनी से सेवानिवृत्त रमेश सिंह राणा को साइकिलिंग का खासा शौक है। उन्होंने वर्ष 2025 में केदारनाथ से अपनी साइकिल यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने नेपाल के पशुपतिनाथ से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश तक साइकिल से सफर किया। इस दौरान उन्होंने भूटान की यात्रा भी की।

राणा का अगला लक्ष्य लेह-लद्दाख पहुंचना था, लेकिन भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते प्रशासन व स्थानीय लोगों की सलाह पर उन्हें अपना सफर बीच में रोककर वापस लौटना पड़ा। इसके बाद वह मनाली, कुल्लू, मणिकर्ण, मंडी, जोगिंदरनगर, पालमपुर, बैजनाथ और चामुंडा देवी होते हुए धर्मशाला पहुंचे हैं।राणा के मुताबिक मैदानी इलाकों में वह प्रतिदिन करीब 100 किलोमीटर तक साइकिल चला लेते हैं। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क की स्थिति और चढ़ाई के अनुसार दूरी तय करते हैं। लंबी यात्रा के दौरान वह अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखते हैं। तली-भुनी और ऑयली चीजों से परहेज करते हुए चपाती, चावल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट और पर्याप्त पानी लेते हैं। रात होने पर कई बार टेंट लगाकर आराम करते हैं और भोजन के लिए ढाबों का सहारा लेते हैं।राणा बताते हैं कि यात्रा के दौरान उन्हें कई लोगों का सहयोग और अपनापन भी मिला। अब उनका लक्ष्य पूरे कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश को साइकिल से घूमना है। उनका संदेश साफ है—युवा नशे से दूर रहें, पर्यावरण बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और जहां संभव हो, साइकिल का इस्तेमाल कर प्रदूषण कम करने में योगदान दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीन के तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत और 32 घायल

Summer express, ल्हासा । चीन के तिब्बत क्षेत्र में आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप के...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में 24 और 25 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, करवाचौथ पर साफ आसमान रहने की संभावना

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, शनिवार से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में...

पुलिस की मौजूदगी में महिला डॉक्टर को आरोपी ने जड़ा थप्पड़, चिकित्सक संघ ने जताया विरोध

Summer express, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला चिकित्सा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अदालत में पेशी से पहले मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद चिकित्सक समुदाय में...

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.