Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुमारसैन में मिर्च पाउडर से महिलाओं को बेहोश कर आभूषण लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Summer express/शिमला, संजू -: कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण छीनने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी वारदात के दौरान महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें असहाय कर देता था और इसके बाद सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने जांच के दौरान ऐसी तीन वारदातों को सुलझाने का दावा किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय जेल सिंह पुत्र करण सिंह, निवासी जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवर के अनुसार पुलिस ने आरोपी को 5 अक्टूबर को नूरपुर से हिरासत में लिया। इसके बाद उसे कुमारसैन थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई।पुलिस के मुताबिक पहली वारदात 31 अगस्त 2026 को जुब्बड़ के समीप हुई थी। यहां सीमा देवी को रास्ते में रोककर आरोपी ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और दोनों कानों की बालियां छीन लीं। मामले में कुमारसैन थाना में एफआईआर नंबर 69/2026 दर्ज की गई थी।दूसरी घटना 14 सितंबर को कण्डयाली के पास सामने आई। आरोपी ने सुनो देवी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उनके कानों से सोने की बालियां छीन लीं। इस मामले में एफआईआर नंबर 71/2026 दर्ज की गई थी।तीसरी वारदात 26 सितंबर को एक महिला के ढाबे पर हुई। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी लगातार तीन दिन तक ढाबे पर आता रहा और वहां की गतिविधियों पर नजर रखता रहा। 26 सितंबर को महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर उसने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। इस मामले में एफआईआर नंबर 72/2026 दर्ज हुई।जांच में तीनों घटनाओं में एक जैसा तरीका सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात से पहले क्षेत्र की रेकी करता था और महिलाओं की आवाजाही पर नजर रखता था। सुनसान स्थान पर महिला के अकेले मिलने पर वह वारदात को अंजाम देता था।तीनों शिकायतकर्ताओं ने आरोपी की पहचान भी की है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ थाना सिहुंता, जिला चंबा में 5 मार्च 2026 को एफआईआर नंबर 16/2026 के तहत बीएनएस की धारा 304(2) में स्नैचिंग का मामला दर्ज है।पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। तीनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.