Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

Summer express/ऊना/राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया। हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी मंदिर पहुंच गया, लेकिन तब तक किसी को बच्चे की याद तक नहीं आई।मामला ऊना जिला के अंब क्षेत्र के धुसाड़ा का है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ से श्रद्धालुओं का एक समूह हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया था। रास्ते में परिवार ने धुसाड़ा स्थित एक ढाबे पर रुककर चाय-नाश्ता किया। इसके बाद सभी लोग टैम्पो ट्रैवलर में बैठकर आगे निकल गए, लेकिन उनका 8 साल का बच्चा ढाबे पर ही छूट गया।

कुछ देर बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ढाबा संचालक और वहां मौजूद बब्बू प्रधान ने उससे पूछताछ की। बच्चे ने बताया कि उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य उसे छोड़कर चले गए हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया।अब सबसे बड़ी चुनौती थी कि बच्चे के परिवार तक कैसे पहुंचा जाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। अम्ब चौक के सीसीटीवी में टैम्पो ट्रैवलर की पहचान हुई। गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक से संपर्क किया गया और फिर चालक तक पहुंच बनाई गई।पुलिस ने जब चालक से बात की तो परिवार को बताया गया कि उनका 8 वर्षीय बच्चा धुसाड़ा के ढाबे पर छूट गया है। यह सुनकर परिवार को अपनी गलती का एहसास हुआ और वे वापस पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया।इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है कि आखिर कोई परिवार अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर यात्रा करते हुए उसे इतनी दूर तक कैसे भूल सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.