Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अडानी गैस बिल के नाम पर 5.12 लाख रुपये की साइबर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार

summer express,अनिल मंगला, फरीदाबाद। अडानी गैस बिल जमा कराने के नाम पर एपीके (APK) फाइल भेजकर 5 लाख 12 हजार 334 रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में झारखंड से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 हजार से अधिक लोगों का डेटा भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-37 निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्हें मोबाइल पर एक मैसेज मिला था, जिसमें अडानी गैस का बिल जमा कराने के लिए कहा गया था। मैसेज में चेतावनी दी गई थी कि बिल जमा नहीं कराने पर गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही संपर्क करने के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था।

आरोप है कि इसी प्रक्रिया के तहत साइबर ठगों ने एपीके फाइल के जरिए शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसाया और उनके साथ 5 लाख 12 हजार 334 रुपये की ठगी कर ली।

मामले की जांच करते हुए साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर झारखंड से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस को आरोपियों के पास से 10 हजार से अधिक लोगों का डेटा भी मिला है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी के तरीकों और डेटा के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

 पुलिस ने लोगों को इस तरीके के फ्रॉड करने वाले लोगों से बचने की सलाह देते हुए कहा की किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक कर अपनी मेहनत की कमाई को ना जाने दे

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.