Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में चुनाव आयोग के खिलाफ आप का उग्र प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया समेत कई हिरासत में

समर न्यूज | चंडीगढ़

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब काफी तनावपूर्ण हो गई जब आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई।
इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां समेत सैकड़ों आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी के नेता चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। शनिवार के प्रदर्शन के दौरान, जैसे ही आप नेताओं और भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, वहां स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई।
बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने मनीष सिसोदिया समेत कई प्रमुख चेहरों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से कुछ ही देर पहले, मनीष सिसोदिया ने वहां मौजूद भारी भीड़ और समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मैं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का भी पूर्ण समर्थन करता हूं।
हमारी स्पष्ट मांग है कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। घटनाक्रम के अनुसार, प्रदर्शनकारी सुबह करीब 10 बजे एक रोष मार्च निकालते हुए चुनाव कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पहले से ही बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक रखा था। जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लिया और उन्हें बसों में भरकर सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन ले गई।
इस दौरान हिरासत में लिए गए नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, करीब 2 घंटे की हिरासत के बाद दोपहर 2 बजे पुलिस ने सभी नेताओं को छोड़ दिया।
इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर देश के मतदाताओं के साथ गद्दारी की है। सिसोदिया ने कहा कि आज देश का युवा और मतदाता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
उन्होंने दावा किया कि देशभर के युवा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। सिसोदिया ने स्पष्ट किया कि युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने के लिए पुलिस बल का ऐसा इस्तेमाल पहले कभी नहीं देखा गया, और आम आदमी पार्टी इन युवाओं की मांग के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.