Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इश्मिता होम्स ढकोली में लगे निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच

गुरशरण सिंह | जीरकपुर
समर न्यूज

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से इश्मिता होम्स ढकोली में आज निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 80 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इश्मिता होम्स सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अध्यक्षता प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की और कनुभाई फ्रैगनेंस के डायरेक्टर एवं समाजसेवी रितेश महेश्वरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
एसोसिएट प्रोफेसर एवं कैंप प्रभारी डॉ. प्रबोध एम येरावर की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य जांच की और उन्हें मौसम परिवर्तन में होने वाली बीमारियों के बचाव बारे अवगत कराया। इश्मिता होम्स सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेद में हर असाध्य रोग का उपचार है। आमजन को आयुर्वेद को अपनाते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला के सहयोग से संस्था आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को आमजन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। निशुल्क चिकित्सा शिविरों के जरिये आयुर्वेद के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।
एसोसिएट प्रोफेसर एवं कैंप प्रभारी डॉ. प्रबोध एम येरावर ने बताया कि आयुर्वेद के साथ आमजन को जोडऩे के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आयुर्वेद रोगों के उपचार के साथ स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति है, जिसमें रोगों के उपचार से पहले व्यक्ति को स्वस्थ रखने पर जोर दिया जाता है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. स्वर्ण आकाशदीप ने लोगों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
शिविर में पाचन संबंधी बीमारियों, चमड़ी रोग, जोड़ों का दर्द, हड्डियों से संबंधित बीमारियां, शुगर, बीपी, सर्वाइकल बीमारियों से संबंधित 80 से ज्यादा लोग पहुंचे। इस अवसर पर इश्मिता होम्स सोसायटी के पूर्व प्रधान मंगत राम, सचिव संदीप, महासचिव अनिल कुमार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. भवकीर्ति, नर्सिंग ऑफिसर दुष्यंत लवानिया, फार्मासिस्ट पायल और एमटीएस अजय प्रमुख रूप से
मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.