Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जंतर-मंतर पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में, प्रदर्शन जारी रखेंगे

समर न्यूज | नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका सहित कई कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर हिरासत में ले लिया। ये लोग प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे। पार्टी नेताओं ने इस कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो साझा कर बताया कि पार्टी के अन्य सदस्य अजिंक्य शिंदे को भी हिरासत में लिया गया है। वीडियो में कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड और गेट पार कर जंतर-मंतर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया था। इसके स्थान पर रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को वैकल्पिक प्रदर्शन स्थलों के रूप में नामित किया गया है। इस फैसले के बाद सीजेपी ने इसका विरोध किया। सीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है िक ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।
{एसआईआर के िवरोध में प्रदर्शन पर चार एफआरआर: दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन इंडिया की ओर से किए गए प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस ने चार प्राथमिकी दर्ज की हैं। ये प्राथमिकी कनॉट प्लेस, तिलक मार्ग, बाराखंभा और मंदिर मार्ग पुलिस थानों में दर्ज की गई हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुराह में भाजपा की अंदरूनी सियासत गरमाई, जयराम ठाकुर के सामने लगे नरेश रावत के नारे

हंसराज के विरोध में उठने लगी आवाजें, 2027 के टिकट को लेकर बढ़ी खींचतान; वायरल वीडियो ने बढ़ाई भाजपा की चिंता Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी भले ही समय बाकी हो, लेकिन राजनीतिक दलों के भीतर टिकट की दौड़ और संभावित उम्मीदवारों को लेकर गतिविधियां तेज होती...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

Summer express/ शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य...

महाअष्टमी पर ज्वालादेवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मां ज्वाला के दर्शनों को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Summer express/ज्वालामुखी/ कपिल -:विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही जारी रही। श्रद्धालुओं ने मां...

बेटे के जन्म की खुशी में घर लौट रहे फौजी की मौत, हीरापुर गांव में पसरा मातम

Summer express/फरीदाबाद। बेटे के जन्म की खुशियां मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहे भारतीय सेना के जवान दिनेश वशिष्ठ की सड़क हादसे में मौत हो गई। फरीदाबाद के हीरापुर गांव के रहने वाले दिनेश वशिष्ठ की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। जवान का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन...

करनाल के 600 घर बनेंगे स्वच्छता की मिसाल, चार श्रेणियों में अलग होगा कचरा

Summer express/करनाल-: शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत छह वार्डों के 600 घरों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड से 100 घरों का चयन किया गया है। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.