Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धौलाधार में बर्फबारी के बाद खिला मौसम, धर्मशाला पहुंचे पर्यटक हुए रोमांचित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धौलाधार की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी और धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह खराब मौसम और बारिश के चलते आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बाद में धूप खिलने से पूरी घाटी का नजारा बदल गया। बर्फ की सफेद चादर से ढकी धौलाधार की चोटियां धूप में चमक उठीं, जिन्हें देखकर पर्यटक रोमांचित नजर आए। मौसम के इस बदलाव ने धर्मशाला, मैक्लोडगंज और नड्डी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

धूप निकलने के बाद पर्यटकों ने पहाड़ों के मनमोहक दृश्यों का आनंद लेने के लिए पर्यटन स्थलों का रुख किया। खासकर नड्डी और मैक्लोडगंज में बर्फ से ढकी चोटियों को देखने के लिए सैलानियों में उत्साह देखने को मिला। बारिश के बाद साफ हुए मौसम ने जहां स्थानीय लोगों को राहत दी, वहीं घूमने पहुंचे पर्यटकों को भी प्राकृतिक सुंदरता निहारने का अवसर मिला।कांगड़ा से धर्मशाला घूमने पहुंचीं शबनम ने बताया कि सुबह मौसम काफी खराब था और बारिश के साथ धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही थी। हालांकि, बाद में धूप निकलने से मौसम सुहावना हो गया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में मौसम तेजी से बदलता है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों का दृश्य बेहद खूबसूरत है और वह नड्डी व मैक्लोडगंज घूमने जा रही हैं।जम्मू से आए पुष्पेंद्र ने भी धर्मशाला के मौसम को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद यहां की खूबसूरती और बढ़ गई है। दो दिन की छुट्टियों के चलते वह धर्मशाला घूमने पहुंचे हैं और मैक्लोडगंज सहित अन्य पर्यटन स्थलों को देखने की योजना बना रहे हैं।

वहीं, पालमपुर से आई दीक्षा ने बताया कि सुबह तेज बारिश के कारण मौसम काफी खराब था। ऐसा लग रहा था कि बारिश लंबे समय तक जारी रहेगी, लेकिन बाद में आसमान साफ होने लगा और हल्की धूप खिल गई। उन्होंने धौलाधार के नजारे को मनमोहक बताते हुए खरोत्ता और मैक्लोडगंज घूमने की इच्छा जताई।पालमपुर के सौरभ भी मौसम साफ होने से उत्साहित दिखे। उन्होंने बताया कि वह परीक्षा देने धर्मशाला आए थे। सुबह बारिश के कारण घूमने की उम्मीद कम थी, लेकिन धूप निकलने और पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद उन्हें खूबसूरत नजारे देखने का मौका मिला। उन्होंने उम्मीद जताई कि बर्फबारी से आने वाले दिनों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।धौलाधार में बर्फबारी और बारिश के बाद निकली धूप ने धर्मशाला की वादियों को आकर्षक बना दिया है। मौसम अनुकूल रहने पर आगामी दिनों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने और पर्यटन कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - कुल्लू में ईडी अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, 25 लाख की मांग

पठानकोट में 500 करोड़ रुपये के पंचायत जमीन घोटाले की जांच तेज, ED खंगाल रही रिकॉर्ड

Summer express, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में करीब 500 करोड़ रुपये की पंचायत जमीन से जुड़े कथित घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेज कर दी है। एजेंसी जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण, नियमों के उल्लंघन और अवैध खनन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। यह मामला पंचायत की जमीन को...

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, कानूनी विशेषज्ञों की राय बंटी

Summer express, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किए जाने के बाद कानूनी बहस तेज हो गई है। इस कार्रवाई को लेकर कानूनी विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। कुछ विशेषज्ञों ने नोटिस जारी करने के...

राखीगढ़ी महोत्सव 19 से 25 अक्तूबर तक, हेरिटेज वॉक और ग्रामीण खेल होंगे आकर्षण

Summer express, हिसार। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में 19 से 25 अक्तूबर तक सात दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इतिहास, पुरातत्व, शिक्षा, ग्रामीण जीवन और हरियाणवी लोक संस्कृति को समर्पित इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को हड़प्पा सभ्यता की विरासत से परिचित कराया जाएगा।...

हांसी में 18 वर्षीय पहलवान ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम

Summer express, हांसी । गांव बास खुर्द निवासी 18 वर्षीय पहलवान धीरेंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भिवानी के महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी कर रहा था और वहां किराए के कमरे में रहता था। शाम वह घर लौटा था और रात को खाना खाने के बाद पशुओं के...

दैविक की मौत के मामले में जांच जारी, पिस्तौल में पहले से लोड थीं दो गोलियां

Summer express, रोपड़। शिव कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय दैविक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, जिस पिस्तौल से दैविक को गोली लगी, उसमें पहले से दो गोलियां लोड थीं और उसका लॉक भी खुला हुआ था। बताया जा रहा है कि गोली दैविक के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.