Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिक्षा मंत्री ने युवा खिलाड़ी आयुष कौंडल के निधन पर जताया दुख, परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा

Summer express/शिमला:-शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला जिले के कुपवी में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता से लौटते समय सड़क दुर्घटना में हमीरपुर जिले के युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी आयुष कौंडल के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि आयुष कौंडल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इतनी कम उम्र में एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी का दुनिया से चले जाना उसके परिवार और पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में उन्हें दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

रोहित ठाकुर ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक, उपनिदेशक और अन्य अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त, शिक्षा विभाग द्वारा परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद बस में सवार अन्य खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था कुपवी स्कूल में की गई थी। आज सभी खिलाड़ियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई। शिक्षा मंत्री ने हमीरपुर जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिवंगत खिलाड़ी के पार्थिव शरीर को घर तक पहुंचाने और शोकाकुल परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि आयुष कौंडल हमीरपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी का छात्र था और कुपवी में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने आया था। प्रतियोगिता का फाइनल मैच समाप्त होने के बाद वह लगभग 40 अन्य खिलाड़ियों के साथ निजी बस में सवार होकर हमीरपुर लौट रहा था। इसी दौरान कुपवी से लगभग तीन से चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़े टेलीफोन के खंभे से उसका सिर टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद उसे सिविल अस्पताल कुपवी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - कुल्लू में ईडी अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, 25 लाख की मांग

पठानकोट में 500 करोड़ रुपये के पंचायत जमीन घोटाले की जांच तेज, ED खंगाल रही रिकॉर्ड

Summer express, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में करीब 500 करोड़ रुपये की पंचायत जमीन से जुड़े कथित घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेज कर दी है। एजेंसी जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण, नियमों के उल्लंघन और अवैध खनन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। यह मामला पंचायत की जमीन को...

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, कानूनी विशेषज्ञों की राय बंटी

Summer express, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किए जाने के बाद कानूनी बहस तेज हो गई है। इस कार्रवाई को लेकर कानूनी विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। कुछ विशेषज्ञों ने नोटिस जारी करने के...

राखीगढ़ी महोत्सव 19 से 25 अक्तूबर तक, हेरिटेज वॉक और ग्रामीण खेल होंगे आकर्षण

Summer express, हिसार। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में 19 से 25 अक्तूबर तक सात दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इतिहास, पुरातत्व, शिक्षा, ग्रामीण जीवन और हरियाणवी लोक संस्कृति को समर्पित इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को हड़प्पा सभ्यता की विरासत से परिचित कराया जाएगा।...

हांसी में 18 वर्षीय पहलवान ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम

Summer express, हांसी । गांव बास खुर्द निवासी 18 वर्षीय पहलवान धीरेंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भिवानी के महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी कर रहा था और वहां किराए के कमरे में रहता था। शाम वह घर लौटा था और रात को खाना खाने के बाद पशुओं के...

दैविक की मौत के मामले में जांच जारी, पिस्तौल में पहले से लोड थीं दो गोलियां

Summer express, रोपड़। शिव कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय दैविक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, जिस पिस्तौल से दैविक को गोली लगी, उसमें पहले से दो गोलियां लोड थीं और उसका लॉक भी खुला हुआ था। बताया जा रहा है कि गोली दैविक के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.