Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्री नैना देवी में मां कात्यायनी की पूजा,नवरात्र के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

श्री नैना देवी में मां कात्यायनी के जयकारों से गूंजा दरबार, दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

बिलासपुर, सुभाष -: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्र के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। मां के दर्शन करने के लिए विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं। नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही लगी हुई है और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है।नवरात्र मेले के दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों से श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर माथा टेक रहे हैं। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर भविष्य की कामना कर रहे हैं।

मंदिर न्यास ने संभाली व्यवस्था की कमान

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर न्यास की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं को निर्धारित कतारों के माध्यम से दर्शन करवाए जा रहे हैं, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने के साथ भक्तों को सुविधा मिल सके। मंदिर प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मां कात्यायनी की आराधना में लीन श्रद्धालु

श्री नैना देवी मंदिर के पुजारी सचिन शर्मा ने बताया कि नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के मां कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है और नवरात्र मेला शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।शक्तिपीठ में नवरात्र के दौरान लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा क्षेत्र धार्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। भक्त पूरी श्रद्धा के साथ माता के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - कुल्लू में ईडी अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, 25 लाख की मांग

पठानकोट में 500 करोड़ रुपये के पंचायत जमीन घोटाले की जांच तेज, ED खंगाल रही रिकॉर्ड

Summer express, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में करीब 500 करोड़ रुपये की पंचायत जमीन से जुड़े कथित घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेज कर दी है। एजेंसी जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण, नियमों के उल्लंघन और अवैध खनन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। यह मामला पंचायत की जमीन को...

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, कानूनी विशेषज्ञों की राय बंटी

Summer express, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किए जाने के बाद कानूनी बहस तेज हो गई है। इस कार्रवाई को लेकर कानूनी विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। कुछ विशेषज्ञों ने नोटिस जारी करने के...

राखीगढ़ी महोत्सव 19 से 25 अक्तूबर तक, हेरिटेज वॉक और ग्रामीण खेल होंगे आकर्षण

Summer express, हिसार। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में 19 से 25 अक्तूबर तक सात दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इतिहास, पुरातत्व, शिक्षा, ग्रामीण जीवन और हरियाणवी लोक संस्कृति को समर्पित इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को हड़प्पा सभ्यता की विरासत से परिचित कराया जाएगा।...

हांसी में 18 वर्षीय पहलवान ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम

Summer express, हांसी । गांव बास खुर्द निवासी 18 वर्षीय पहलवान धीरेंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भिवानी के महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी कर रहा था और वहां किराए के कमरे में रहता था। शाम वह घर लौटा था और रात को खाना खाने के बाद पशुओं के...

दैविक की मौत के मामले में जांच जारी, पिस्तौल में पहले से लोड थीं दो गोलियां

Summer express, रोपड़। शिव कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय दैविक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, जिस पिस्तौल से दैविक को गोली लगी, उसमें पहले से दो गोलियां लोड थीं और उसका लॉक भी खुला हुआ था। बताया जा रहा है कि गोली दैविक के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.