Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में पटवारी का निजी सहायक 3 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, पटवारी फरार

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हलका पटवारी के निजी सहायक यादराम को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रजिस्ट्री के दस्तावेजों को राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहा था। इस मामले में हलका पटवारी प्रवेश भी आरोपी है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

एसीबी को दी गई शिकायत के अनुसार, पटवारी प्रवेश का निजी सहायक यादराम राजस्व रिकॉर्ड में रजिस्ट्री संबंधी दस्तावेज ऑनलाइन दर्ज करवाने के लिए शिकायतकर्ता से पैसों की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यादराम उससे पहले ही 7 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद काम के बदले उसने 3 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत मांगी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी पलवल की टीम ने मामले की जांच की और रिश्वत मांगने के आरोपों की पुष्टि के लिए जाल बिछाया। निर्धारित योजना के तहत कार्रवाई करते हुए टीम ने यादराम को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई राजपत्रित गवाहों की मौजूदगी में की गई।

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद मामले में हलका पटवारी प्रवेश की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस और एसीबी की टीम फरार पटवारी की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संत नामदेव जी के 756वें प्रकाश उत्सव पर धार्मिक सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम नायब सैनी

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित वार्षिक धार्मिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित संत नामदेव भवन में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर...

पलवल में पटवारी का निजी सहायक 3 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, पटवारी फरार

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हलका पटवारी के निजी सहायक यादराम को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रजिस्ट्री के दस्तावेजों को राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से...

शाहकोट में पराली जलाने वालों पर प्रशासन सख्त, जुर्माने के साथ जमाबंदी में लाल एंट्री

Summer express, शाहकोट । धान की पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शाहकोट प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में एसडीएम शाहकोट आदित्य गुप्ता और डीएसपी सरवन सिंह बल्ल के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने नंगल अंबियां, रौंता, मंडाला, कोठा और चक्क गदाईपुर गांवों...

एम्स दिल्ली की बड़ी उपलब्धि, 22 किलो की महिला की जटिल सर्जरी सफल

Summer express, नई दिल्ली। एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 44 वर्षीय महिला की जटिल लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी (दूरबीन से गर्भाशय निकालने की सर्जरी) सफलतापूर्वक की है। महिला की लंबाई महज 98 सेंटीमीटर और वजन केवल 22 किलोग्राम था। इसके अलावा, वह गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस से भी पीड़ित थीं,...

विनेश फोगाट ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई, राष्ट्रपति मुर्मू से पूछे सवाल

Summer express, जींद। जुलाना से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित करते हुए अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय मिलने में हो रही देरी पर चिंता जताई। विनेश ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.