Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महा सप्तमी पर चिंतपूर्णी में उमड़ी भीड़, 30 हजार से अधिक भक्तों ने किए माता के दर्शन

चिंतपूर्णी/ विकास-: शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में शारदीय नवरात्रि की महा सप्तमी और तुला संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर पावन पिंडी के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही तेज रही। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते मंदिर मार्ग पर डबल लाइन माधो टिल्ला तक पहुंच गई।

नवरात्रि और संक्रांति के विशेष संयोग के चलते हिमाचल प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। शनिवार के बाद रविवार को अवकाश होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं, सोमवार को महाअष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मुख्य हवन कुंड में आहुतियां डाली जाएंगी। हवन की पूर्णाहुति के बाद माता रानी को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। इस विशेष आयोजन को लेकर मंदिर न्यास की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। महाअष्टमी पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महा सप्तमी पर चिंतपूर्णी में उमड़ी भीड़, 30 हजार से अधिक भक्तों ने किए माता के दर्शन

चिंतपूर्णी/ विकास-: शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में शारदीय नवरात्रि की महा सप्तमी और तुला संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर पावन पिंडी के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही तेज रही।...

अर्की अस्पताल में जल्द शुरू होंगी डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं, विधायक संजय अवस्थी ने किया ऐलान

Summer express/सोलन-: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में अर्की नागरिक अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने नागरिक अस्पताल अर्की में स्वागत एवं पंजीकरण काउंटर तथा...

शिमला में मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दुकानों में कॉकरोच मिलने से हड़कंप

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अनियमितताओं पर दुकानदारों को नोटिस जारी Summer express/शिमला/ संजू -:दीपावली के त्योहार से पहले राजधानी शिमला में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य आपूर्ति एवं खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की...

गोराया में हाईवे पर प्रेस मशीन लदा छोटा हाथी पलटा, लगा लंबा जाम

Summer express, जालंधर । गोराया में नेशनल हाईवे पर प्रेस मशीन लेकर जा रहा एक छोटा हाथी वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी...

अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में अनधिकृत निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई

Summer express, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के मुंबई स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य के खिलाफ बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कार्रवाई की है। नगर निगम ने निर्माण को अनधिकृत बताते हुए उसे हटाया। बीएमसी के अनुसार, बंगले के मालिक निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने से संबंधित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.