Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अर्की अस्पताल में जल्द शुरू होंगी डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं, विधायक संजय अवस्थी ने किया ऐलान

Summer express/सोलन-: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में अर्की नागरिक अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने नागरिक अस्पताल अर्की में स्वागत एवं पंजीकरण काउंटर तथा अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

संजय अवस्थी ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के साथ मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल अर्की में स्वागत एवं पंजीकरण काउंटर स्थापित होने से उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी सुविधा मिलेगी। इस काउंटर के माध्यम से लोगों को अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं, पंजीकरण प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इससे मरीजों को उचित मार्गदर्शन मिलने के साथ अस्पताल में सेवाओं का लाभ उठाना भी आसान होगा।विधायक ने अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट के शुभारम्भ को स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से लोगों को अस्पताल से संबंधित आवश्यक जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की नागरिक अस्पताल विधानसभा क्षेत्र के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, पैरामेडिकल कर्मचारियों और अन्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर सेवाएं जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अस्पताल में आवास निर्माण और मरीजों की सुविधा के लिए पार्किंग निर्माण हेतु आवश्यक प्राक्कलन के आधार पर बजट स्वीकृत करवाने और उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।इस दौरान विधायक ने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के अभिभावकों से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र किशोरियों का टीकाकरण करवाकर इस गंभीर बीमारी से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक महत्वपूर्ण उपाय है। उन्होंने पात्र किशोरियों के अभिभावकों से स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार टीकाकरण करवाने का आग्रह किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अर्की अस्पताल में जल्द शुरू होंगी डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं, विधायक संजय अवस्थी ने किया ऐलान

Summer express/सोलन-: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में अर्की नागरिक अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने नागरिक अस्पताल अर्की में स्वागत एवं पंजीकरण काउंटर तथा...

शिमला में मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दुकानों में कॉकरोच मिलने से हड़कंप

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अनियमितताओं पर दुकानदारों को नोटिस जारी Summer express/शिमला/ संजू -:दीपावली के त्योहार से पहले राजधानी शिमला में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य आपूर्ति एवं खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की...

गोराया में हाईवे पर प्रेस मशीन लदा छोटा हाथी पलटा, लगा लंबा जाम

Summer express, जालंधर । गोराया में नेशनल हाईवे पर प्रेस मशीन लेकर जा रहा एक छोटा हाथी वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी...

अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में अनधिकृत निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई

Summer express, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के मुंबई स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य के खिलाफ बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कार्रवाई की है। नगर निगम ने निर्माण को अनधिकृत बताते हुए उसे हटाया। बीएमसी के अनुसार, बंगले के मालिक निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने से संबंधित...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

परिवार सहित किए माता रानी के दर्शन, सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और नेत्र किए अर्पित Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है। देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.