Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जसप्रीत पाल बने बीवाईसीएस हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Summer express/मंडी/ धर्मवीर- छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है। बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों को जोड़ने का काम करता है। जसप्रीत पाल ने हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी मार्गों पर 33 हजार किलोमीटर से अधिक साइक्लिंग की है और 7.5 लाख मीटर से अधिक का एलिवेशन गेन किया है। 

चांसल, साच पास, कुंजुम, बारालाचा ला, जलोड़ी जोत और शिंकुला जैसे चुनौतीपूर्ण मार्गों पर उनकी साइकिलिंग यात्राएं उनके अनुभव और पहाड़ों के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं। वर्ष 2024 में जसप्रीत पाल ने शिमला से ताशिगंग तक लगभग 640 किलोमीटर की साइक्लिंग यात्रा के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। ताशिगंग विश्व के सबसे ऊँचे मतदान केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2024 में उन्हें स्टेट इलेक्शन आईकन की भूमिका सौंपी गई थी। जसप्रीत ने अपनी नियुक्ति के लिए बीवाईसीएस का आभार जताया है।जसप्रीत पाल ने बताया कि बाइसिकल मेयर के रूप में उनका प्रमुख उद्देश्य मंडी में साइकिलिंग समुदाय को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना है। वे विशेष रूप से विद्यार्थियों, युवाओं, स्कूल-कॉलेज समुदायों, परिवारों, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और पहली बार साइकिल चलाने वालों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि साइक्लिंग को केवल अनुभवी साइक्लिस्टों या प्रतियोगिताओं तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे दैनिक जीवन में स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के साधन के रूप में अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।

डीसी मंडी ने दी बधाई

प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर बनने के बाद जसप्रीत पाल ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन से मुलाकात की। डीसी मंडी ने उन्हें इस नियुक्ति के लिए बधाई दी और उनके साइकिलिंग क्षेत्र में अब तक के योगदान की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो दायित्व उन्हें मिला है उसके माध्यम से वे समाज के लिए अपना अहम योगदान अदा करेंगे।बता दें कि इस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के भारत के अन्य सभी राज्यों में बाइसिकल मेयर नियुक्त हैं। यह वे लोग हैं जो अपने क्षेत्र में साइकिलिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में इस संगठन का कोई बाइसिकल मेयर नहीं था। अब जसप्रीत पाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जसप्रीत पाल बने बीवाईसीएस हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Summer express/मंडी/ धर्मवीर- छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है। बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय...
Summer Express - खाकी पर दाग: शिमला में LSD तस्करी मामले में STF के 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र में केयूके प्रोफेसर पर हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

Summer express/कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल-:  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयूके) के प्रोफेसर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के मार्गदर्शन में थर्ड गेट पुलिस चौकी...

सिरसा में 80 फुट लंबी मूंछों वाला रावण बनेगा दशहरे का आकर्षण, 50 साल से पुतले बना रहा परिवार

Summer express/सिरसा-: दशहरा पर्व को लेकर सिरसा में तैयारियां जोरों पर हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को खास बनाने के लिए कारीगर दिन-रात रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले तैयार करने में जुटे हैं। इस बार सिरसा में 70 फुट ऊंचे रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसकी मूंछें...

सोलन में स्कॉर्पियो चालक की हरकत से हंगामा, बस के शीशे तोड़े; लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़

Summer express/सोलन-:  सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर सब्जी मंडी के पास शनिवार को हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि चालक ने एक निजी बस के शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद दोबारा घटनास्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की...

चुराह की केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में भावुक कर गया विदाई समारोह, नरेंद्र खन्ना के तबादले पर छलके विद्यार्थियों के आंसू 

Summer express/चम्बा , मंजूर पठान-:शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन की भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। एक अच्छा शिक्षक बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ उनके जीवन को सही दिशा देने में भी अहम भूमिका निभाता है। यही कारण है कि जब वर्षों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.