Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजीव बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- पहले पूरा करें चुनावी गारंटियां, फिर करें नए वादे

ऊना /राकेश -: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चार साल के कार्यकाल में जनता से किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई थी और महिलाओं को 1500 रुपये देने के नाम पर फॉर्म भरवाए गए, लेकिन आज तक वादे पूरे नहीं हुए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की करीब 28 लाख महिलाओं को चार साल के हिसाब से प्रति महिला 72 हजार रुपये दिए जाने चाहिए थे। अगले साल तक यह राशि बढ़कर 90 हजार रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, हर साल एक लाख नौकरियां देने के वादे के अनुसार अब तक चार लाख रोजगार मिलने चाहिए थे। उन्होंने मुफ्त बिजली की गारंटी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पहले अपने पुराने चुनावी वादे पूरे करे और उसके बाद नए वादे करे। बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की घोषणाएं जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही हैं। उन्होंने पंचायतों के संचालन और नए सरकारी कार्यालय खोलने के दावों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

 राजीव बिंदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार नशा और चिट्टा माफिया पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश में तारकोल की कमी के चलते गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की चुनावी रणनीति अब सफल नहीं होगी।

भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन के दोबारा कांग्रेस में जाने के दावों पर बिंदल ने कहा कि कांग्रेस चुनावी गारंटियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रही है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक की दोबारा जीत के दावे पर उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों और स्कूलों में अध्यापकों की कमी बनी हुई है। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के 15 रूट बंद होने का दावा करते हुए पूछा कि ऐसी परिस्थितियों में कांग्रेस दोबारा कैसे जीत हासिल करेगी?बिंदल ने कहा कि भाजपा एक सक्षम और मजबूत राजनीतिक दल है, जो अपने दम पर अगली सरकार बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस के समान विचारधारा वाले नेता भाजपा में शामिल होना चाहेंगे, तो उनका स्वागत किया जाएगा, लेकिन पार्टी में मौजूदा नेताओं और कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

कांग्रेस नेताओं के पुतले जलाने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को लेकर भी राजीव बिंदल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए इसका विरोध करने की बात कही। बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के पुतले जलाए, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।वहीं, हरोली कॉलेज का नाम एक राजनेता के परिवार के सदस्य के नाम पर रखे जाने के मुद्दे पर उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए। बिंदल ने कहा कि किसी भी सरकारी संस्थान का नाम किसी राजनीतिक परिवार के सदस्य के नाम पर रखना उचित परंपरा नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजीव बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- पहले पूरा करें चुनावी गारंटियां, फिर करें नए वादे

ऊना /राकेश -: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चार साल के कार्यकाल में जनता से किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस झूठी गारंटियों के सहारे...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी...

बेरी पशु मेले में जुटेंगे देशभर के व्यापारी, लाखों रुपये के घोड़े होंगे आकर्षण का केंद्र

Summer express, बेरी। राजस्थान के पुष्कर के बाद हरियाणा के बेरी में लगने वाला उत्तर भारत का प्रमुख पशु मेला सजकर तैयार है। इस मेले में हर साल हजारों पशुओं की खरीद-बिक्री होती है। मेले की खास पहचान महंगी नस्ल के घोड़े और घोड़ियां हैं, जिनकी कीमत कई बार लग्जरी कारों के बराबर होती है।...

रोहतक पीजीआई के निदेशक डॉ. सिंघल की दोबारा नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब

Summer express, रोहतक। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएस) और पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार सिंघल की दोबारा नियुक्ति पर रोक लगा दी है। अदालत ने 13 अगस्त को जारी उस आदेश पर अंतरिम रोक लगाई है, जिसके तहत डॉ. सिंघल को तीन साल के लिए...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में आधुनिक आर्थोस्कोप मशीन से होगा लिगामेंट का इलाज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल में आर्थोस्कोप मशीन के जरिए अब लिगामेंट की चोटों से संबंधित सर्जरी की जा रही है। इस सुविधा से घुटनों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.