Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गारंटियां अधूरी, योजनाएं बंद—जनता के सवालों से बचने के लिए नए जिलों का मुद्दा उठा रही  सरकार: जयराम ठाकुर

Summer express/चंबा-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए जिलों के गठन का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक हितों को साधने या जनभावनाओं के विपरीत विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव कर नए जिले बनाए गए, तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर इन फैसलों की समीक्षा की जाएगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद पिछली भाजपा सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया और चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार के कामकाज का हिसाब मांग रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा।

नए जिलों के गठन पर सरकार को चेतावनी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से नए जिलों के गठन को लेकर की जा रही कवायद पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिला गठन जैसे महत्वपूर्ण फैसले प्रशासनिक जरूरतों और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर लिए जाने चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ के लिए।उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा क्षेत्रों को मनमाने तरीके से जोड़कर या तोड़कर जिले बनाए गए, तो भाजपा सरकार बनने पर ऐसे निर्णयों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने चेताया कि जनता के हितों की अनदेखी कर लिए गए फैसले कांग्रेस सरकार के लिए राजनीतिक रूप से नुकसानदायक साबित होंगे।

कांग्रेस सरकार पर योजनाएं बंद करने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने बदले की भावना से पिछली भाजपा सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर दिया या प्रभावी रूप से ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने गृहिणी सुविधा, शगुन, सहारा, हिमकेयर और स्वावलंबन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे गरीब, जरूरतमंद और कमजोर वर्गों को सहायता मिलती थी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान 10 गारंटियां और घोषणापत्र में कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा करने की दिशा में अपेक्षित काम नहीं हुआ है।जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में बुजुर्गों की पेंशन के लिए आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की गई थी। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही जनता की मांग पर खोले गए हजारों संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया।उन्होंने कहा, “जिस तरह कांग्रेस सरकार ने जनहित से जुड़े संस्थानों को डिनोटिफाई किया, उसी तरह अब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।”

पंचायत चुनावों को लेकर भी साधा निशाना

जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनावों को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायत चुनावों को टालने के प्रयास किए, लेकिन भाजपा ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी और चुनाव सुनिश्चित करवाने के लिए प्रयास किए।

चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के भलेई में आयोजित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान सम्मेलनों में उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने उनसे ग्रामीण विकास को गति देने, स्थानीय समस्याओं के समाधान और जनकल्याण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उन्होंने दावा किया कि हाल ही में संपन्न पंचायत राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को मिली सफलता से प्रदेश में जनता का राजनीतिक रुझान स्पष्ट हुआ है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गारंटियां अधूरी, योजनाएं बंद—जनता के सवालों से बचने के लिए नए जिलों का मुद्दा उठा रही  सरकार: जयराम ठाकुर

Summer express/चंबा-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए जिलों के गठन का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि...

अंबाला में फसल खरीद पर कैपिंग के विरोध में किसानों ने लगाया जाम, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। फसल की सरकारी खरीद पर कैपिंग लगाए जाने के विरोध में अंबाला में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने अंबाला शहर की अनाज मंडी के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सरकार ने प्रति एकड़ 26.26 क्विंटल फसल की...

धान के कम दामों से नाराज किसानों ने करनाल में फूंका सीएम नायब सैनी का पुतला

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल में धान की सरकारी खरीद में देरी और मंडियों में फसल के कम दाम मिलने के विरोध में किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा और हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने सेक्टर-9 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री सुक्खू को ‘कोयल’ कहने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का पलटवार,अंडरग्राउंड डस्टबिन और मोनोरेल परियोजना को लेकर घेरा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला:-कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ‘कोयल’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का हिसाब देने की नसीहत दी है। मीडिया से बातचीत में मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री की आवाज और...

महा सप्तमी पर चिंतपूर्णी में उमड़ी भीड़, 30 हजार से अधिक भक्तों ने किए माता के दर्शन

चिंतपूर्णी/ विकास-: शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में शारदीय नवरात्रि की महा सप्तमी और तुला संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर पावन पिंडी के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही तेज रही।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.