Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सुक्खू को ‘कोयल’ कहने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का पलटवार,अंडरग्राउंड डस्टबिन और मोनोरेल परियोजना को लेकर घेरा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला:-कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ‘कोयल’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का हिसाब देने की नसीहत दी है। मीडिया से बातचीत में मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री की आवाज और प्रदेश सरकार के काम जनता को पसंद आ रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को सरकार की उपलब्धियां नजर नहीं आतीं। उन्होंने सुधीर शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि आलोचना करने से पहले उन्हें धर्मशाला की जनता को बताना चाहिए कि उनके कार्यकाल में घोषित परियोजनाओं का क्या हुआ।

पुनीत मल्ली ने कहा कि विपक्ष को सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है, लेकिन लोकतंत्र में जवाबदेही सभी की होनी चाहिए। उन्होंने धर्मशाला में अंडरग्राउंड डस्टबिन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन विधायक सुधीर शर्मा ने सेंसरयुक्त डस्टबिन लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए दाड़ी मैदान में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। ऐसे में अब जनता को बताया जाना चाहिए कि यह योजना किस स्थिति में है और इसका कितना लाभ लोगों को मिला।मल्ली ने धर्मशाला में प्रस्तावित मोनोरेल परियोजना को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी घोषणाएं करना आसान है, लेकिन उन्हें जमीन पर उतारना असली चुनौती है। सुधीर शर्मा को अपने कार्यकाल में आईटी क्षेत्र, युवाओं के रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों का भी हिसाब देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने एयरपोर्ट विस्तारीकरण का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रदेश सरकार ने इसके लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। इसके अलावा देहरा में राष्ट्रीय स्तर का जूलॉजिकल पार्क, डगवार मिल्क प्लांट और नड्डी में प्रस्तावित जिपलाइन को भी उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं में शामिल बताया।पुनीत मल्ली ने आपदा के बाद कांगड़ा जिले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि का मुद्दा उठाते हुए भाजपा नेताओं से केंद्र सरकार से जवाब मांगने की बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष को विकास कार्यों और आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए।मल्ली ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के लिए कई योजनाएं पाइपलाइन में हैं और प्रदेश में कांग्रेस सरकार आगे भी विकास कार्य जारी रखेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आगामी चुनावों में फिर सत्ता में लौटेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री सुक्खू को ‘कोयल’ कहने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का पलटवार,अंडरग्राउंड डस्टबिन और मोनोरेल परियोजना को लेकर घेरा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला:-कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ‘कोयल’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का हिसाब देने की नसीहत दी है। मीडिया से बातचीत में मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री की आवाज और...

महा सप्तमी पर चिंतपूर्णी में उमड़ी भीड़, 30 हजार से अधिक भक्तों ने किए माता के दर्शन

चिंतपूर्णी/ विकास-: शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में शारदीय नवरात्रि की महा सप्तमी और तुला संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर पावन पिंडी के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही तेज रही।...

अर्की अस्पताल में जल्द शुरू होंगी डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं, विधायक संजय अवस्थी ने किया ऐलान

Summer express/सोलन-: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में अर्की नागरिक अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने नागरिक अस्पताल अर्की में स्वागत एवं पंजीकरण काउंटर तथा...

शिमला में मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दुकानों में कॉकरोच मिलने से हड़कंप

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अनियमितताओं पर दुकानदारों को नोटिस जारी Summer express/शिमला/ संजू -:दीपावली के त्योहार से पहले राजधानी शिमला में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य आपूर्ति एवं खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की...

गोराया में हाईवे पर प्रेस मशीन लदा छोटा हाथी पलटा, लगा लंबा जाम

Summer express, जालंधर । गोराया में नेशनल हाईवे पर प्रेस मशीन लेकर जा रहा एक छोटा हाथी वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए और किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.