Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोहाना की बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express/फतेहाबाद/टोहाना-:  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं के घने गुबार को दूर से देखा जा सकता था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।आग इतनी भयंकर थी कि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान इसकी चपेट में आ गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही। आग लगातार फैलने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें सामने आईं। दोपहर 1:30 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

सामान बचाने के लिए आसपास के गांवों से मांगी मदद

फैक्ट्री में लगी आग के बीच वहां रखे जरूरी सामान को सुरक्षित बाहर निकालना भी चुनौती बन गया। सामान को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए आसपास के गांवों के लोगों को मदद के लिए बुलाया गया।

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई थीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टोहाना की बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express/फतेहाबाद/टोहाना-:  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं के घने गुबार को दूर से देखा जा सकता था। घटना...

भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा: प्राइवेट बस पलटने से 2 युवकों की मौत, 13 घायल

Summer express/भिवानी-: हरियाणा के भिवानी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रेमनगर गांव के नजदीक BBMB पावर हाउस के सामने एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बस कंडक्टर समेत 13 लोग घायल हो गए। कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही...

पलवल में 1.25 करोड़ से बनेगा भगवान परशुराम द्वार, गौरव गौतम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पलवल में भगवान परशुराम द्वार का शिलान्यास, गौरव गौतम बोले- कांग्रेस फैला रही वोट चोरी का भ्रम Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -:हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के बस स्टैंड चौक पर 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भगवान परशुराम द्वार का शिलान्यास किया। इस दौरान नगर परिषद...

चुराह में जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले—बढ़ते कर्ज के बावजूद विकास कार्यों का हिसाब दे सरकार

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटि में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार की वित्तीय नीतियों, सरकारी संस्थानों को बंद करने और विकास कार्यों की गति पर सवाल...

श्रमिक कल्याण बोर्ड से मिली आर्थिक सहायता से बेटे की शादी में मिली मदद

सुंदरनगर की हिमा देवी ने प्रदेश सरकार का योजना के लिए जताया आभार सुंदरनगर में अब तक 553 श्रमिकों को बांटी जा चुकी है 2.16 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Summer express/मंडी, धर्मवीर- प्रदेश सरकार की श्रमिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं जरूरत के समय आर्थिक संबल प्रदान कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.