Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अर्चना गुप्ता का विपक्ष पर हमला, बोलीं—लोकतंत्र में जनता का विश्वास तोड़ने की हो रही कोशिश

Summer express/पलवल-:हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल देश में भ्रम और अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है और देश की जनता का संविधान तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में अटूट विश्वास है। विपक्षी दल भ्रामक प्रचार के जरिए लोगों के इसी विश्वास को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

डॉ. अर्चना गुप्ता रविवार को होडल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष विपिन बैसला सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जनता की समस्याओं को समझना चाहिए और विकास कार्यों की योजनाएं बनाकर अपने नेताओं के साथ विचार-विमर्श करना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील भी की।डॉ. गुप्ता ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर संविधान, संवैधानिक संस्थाओं और भारतीय सेना के शौर्य को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष युवाओं को गुमराह करने के लिए नए-नए मुद्दों के माध्यम से प्रचार कर रहा है, जबकि देश की जनता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती को समझती है।

चुनाव प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त एसआईआर प्रक्रिया को ईमानदारी और पारदर्शिता से पूरा करने की बात कह चुके हैं। उन्होंने विपक्ष पर चुनाव में हार मिलने के बाद ईवीएम पर सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अर्चना गुप्ता का विपक्ष पर हमला, बोलीं—लोकतंत्र में जनता का विश्वास तोड़ने की हो रही कोशिश

Summer express/पलवल-:हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल देश में भ्रम और अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है और देश की जनता का संविधान तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में अटूट विश्वास...

पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का संदेश लेकर दिल्ली से लद्दाख तक साइकिल यात्रा पर निकले रमेश सिंह राणा

युवाओं को साइकिल चलाने और पौधारोपण के लिए कर रहे प्रेरित, हिमाचल के लोगों और पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना Summer express/कांगड़ा /विकास-:पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दिल्ली निवासी रमेश सिंह राणा साइकिल से लंबी यात्रा पर निकले हैं। करीब डेढ़ महीने पहले दिल्ली से शुरू...

खेलेगा हिमाचल, खिलेगा हिमाचल अभियान के तहत अनुराग ठाकुर ने बांटी खेल किटें, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार से खिलाड़ियों को लंबित प्रोत्साहन राशि जल्द जारी करने और खेल सुविधाओं को मजबूत बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2018 के बाद से पदक विजेता खिलाड़ियों को इनामी राशि नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण...

टोहाना की बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express/फतेहाबाद/टोहाना-:  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं के घने गुबार को दूर से देखा जा सकता था। घटना...

भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा: प्राइवेट बस पलटने से 2 युवकों की मौत, 13 घायल

Summer express/भिवानी-: हरियाणा के भिवानी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रेमनगर गांव के नजदीक BBMB पावर हाउस के सामने एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बस कंडक्टर समेत 13 लोग घायल हो गए। कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.