Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इटली की महिला से लव बॉम्बिंग के नाम पर ठगी के आरोपी की भोंडसी जेल में मौत

Summer express, गुरुग्राम I इटली की एक महिला से कथित तौर पर लव बॉम्बिंग के जरिए साइबर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार 40 वर्षीय अखिल मौर्या की भोंडसी जेल में मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जेल परिसर में स्थित अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अखिल मौर्या को कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे जेल के अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे नागरिक अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

करीब दो सप्ताह पहले इटली की रहने वाली एक महिला अखिल मौर्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए गुरुग्राम पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया था कि सुखराली स्थित एक पीजी में रहने वाले अखिल ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया और भावनात्मक रूप से अपने करीब लाकर पैसे ऐंठ लिए। महिला के मुताबिक, वह इटली में ज्वेलरी डिजाइनर है और वहां अपना ज्वेलरी स्टोर चलाती है। इंस्टाग्राम के माध्यम से अखिल से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी ने उसके स्टोर के प्रचार में मदद करने की बात कही और लंबे समय तक बातचीत के दौरान उसका विश्वास जीत लिया।

महिला का आरोप था कि आरोपी ने भावनात्मक जुड़ाव का फायदा उठाकर उससे 900 यूरो ट्रांसफर करवा लिए। उसने बताया कि इस मामले में इटली की पुलिस से संपर्क करने के बावजूद उसे मदद नहीं मिली। इसके बाद उसने गुरुग्राम पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया। महिला के अनुसार, उसने करीब दो महीने तक एसीपी साइबर क्राइम गौरव फोगाट से संपर्क बनाए रखा और अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए भारत आई। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सीधे गुरुग्राम गई और पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अखिल मौर्या को 1 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सामने आया कि वह एक निजी कंपनी में टेक्निकल सपोर्ट का काम करता था। जुलाई 2025 में नौकरी छूटने के बाद वह बेरोजगार हो गया था। पुलिस के अनुसार, इसके बाद उसने कथित तौर पर पैसों के लालच में इटली की महिला से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया और शादी का झांसा देकर उससे रकम हासिल की।

जांच में यह भी सामने आया था कि आरोपी ने कथित तौर पर एआई वीडियो बनाने के काम में इस्तेमाल करने का हवाला देकर महिला से वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से 900 यूरो यानी करीब 98 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद 2 अक्टूबर को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया था। वह तभी से जेल में बंद था। अब उसकी मौत के बाद पुलिस जेल में उसकी तबीयत बिगड़ने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों से मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के आरोपी रेहान के पिता बोले, दोषी है तो मिले सजा

Summer express, सोनीपत। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी निवासी रेहान की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। आरोपी के पिता रिहसुद्दीन ने कहा कि उन्हें बेटे की इस कथित वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट...

इटली की महिला से लव बॉम्बिंग के नाम पर ठगी के आरोपी की भोंडसी जेल में मौत

Summer express, गुरुग्राम I इटली की एक महिला से कथित तौर पर लव बॉम्बिंग के जरिए साइबर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार 40 वर्षीय अखिल मौर्या की भोंडसी जेल में मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जेल परिसर में स्थित अस्पताल ले जाया गया।...

सतपाल रायजादा ने कहा,सुक्खू सरकार में रिज पर लगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा,कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाएं निराधार

ऊना/ राकेश -: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश की राजनीति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार...

मौसम खुलते ही शिमला में उमड़े सैलानी, पहाड़ों की खूबसूरती ने जीता पर्यटकों का दिल

साफ मौसम ने लौटाई पहाड़ों की रौनक, शिमला में बढ़ने लगी पर्यटकों की चहल-पहल Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने लगी है। पहाड़ों की खूबसूरत वादियां, सुहावना मौसम और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। राजधानी शिमला में भी सैलानियों की...

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में सुरक्षा कड़ी, बाजार खुले

Summer express, मानसा। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में तनावपूर्ण माहौल के बीच जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। एसएसपी वैभव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात है। पुलिस अधिकारी संवेदनशील स्थानों और प्रदर्शन स्थल पर लगातार निगरानी रख...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.