Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी हुई 120 पाइप बरामद, 7.50 लाख रुपये का सामान रिकवर

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। कैथल पुलिस ने सरकारी पेयजल पाइपलाइन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 110 पाइप बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक चोरी हुए सभी 120 पाइप बरामद कर चुकी है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल ने यह सफलता हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जसमेर सिंह ने बताया कि गांव बरटा निवासी ठेकेदार कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता पिछले करीब 15 वर्षों से जनस्वास्थ्य विभाग में सरकारी ठेकेदार के तौर पर काम कर रहा है।

जनस्वास्थ्य विभाग, कैथल की ओर से गांव रसूलपुर में करीब सात किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाने का ठेका कुलदीप सिंह को दिया गया था। इस काम के लिए उसने पाइप गांव रसूलपुर में पहुंचाए थे। शिकायत के अनुसार, 5 मई को निजामुद्दीन नामक व्यक्ति ने ठेकेदार से फोन पर संपर्क कर काम के लिए मजदूर उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद उसने अपने तीन मजदूर गांव रसूलपुर भेज दिए और पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करवा दिया।

आरोप है कि तीन दिन तक काम करने के बाद 15 मई की रात निजामुद्दीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पाइपों को एक ट्रक में लोड कर चोरी कर लिया। अगले दिन गांव के लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर ठेकेदार ने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला पलवल के गांव बौराका निवासी तालीम को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 110 पाइप बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके कब्जे से चोरी किए गए 10 पाइप और वारदात में इस्तेमाल किया गया कैंटर बरामद किया गया था। इस तरह पुलिस ने चोरी हुए सभी पाइप बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी हुई 120 पाइप बरामद, 7.50 लाख रुपये का सामान रिकवर

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। कैथल पुलिस ने सरकारी पेयजल पाइपलाइन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 110 पाइप बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक चोरी हुए सभी 120 पाइप...

पलवल में चालान को लेकर पुलिस और वकील आमने-सामने, चांदहट थाना प्रभारी की गाड़ी को घेरा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल में एक वकील की गाड़ी का चालान काटने को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच विवाद खड़ा हो गया। विरोध में वकीलों ने चांदहट थाना प्रभारी की गाड़ी को घेर लिया और उसे मौके से जाने नहीं दिया। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद डीएसपी भरतेन्द्र मौके...

देहरा अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन के इंतजार पर विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भांजे को कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन के लिए इंतजार करवाने का आरोप Summer express/देहरा, गुलशन धनोआ-: सिविल अस्पताल देहरा में कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने में देरी को लेकर विवाद सामने आया है। देहरा के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विशाल परमार ने अपने भांजे को वैक्सीन लगवाने के लिए दोपहर 12 बजे...

डेरा बाबा रुद्रानंद ट्रस्ट के सचिव पर लगे आरोपों को महाराज हेमानंद ने बताया निराधार, वायरल वीडियो बनाने वालों के खिलाफ होगी FIR

Summer express/ऊना/ राकेश-: डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम ट्रस्ट के सचिव प्रवीण शर्मा पर लगे धन के दुरुपयोग के आरोपों को महाराज हेमानंद ने बताया बेबुनियाद, सोने के आभूषणों और महंगी गाड़ियों को लेकर भी दी सफाई, ट्रस्ट दर्ज करवाएगा पुलिस में शिकायतडेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम ट्रस्ट के सचिव प्रवीण शर्मा पर सोशल मीडिया पर वायरल एक...

28 साल से माता के दरबार में सेवा कर रहे करनाल के भारत भूषण कपूर, नवरात्रों में हजारों भक्तों के लिए लगाते हैं भंडारा

Summer express/बिलासपुर/ सुभाष-: माता के दरबार में सच्चे मन से की गई सेवा ही सबसे बड़ी भक्ति है। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं। इन्हीं में एक नाम हरियाणा के करनाल निवासी भारत भूषण कपूर का भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.