Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में चालान को लेकर पुलिस और वकील आमने-सामने, चांदहट थाना प्रभारी की गाड़ी को घेरा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल में एक वकील की गाड़ी का चालान काटने को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच विवाद खड़ा हो गया। विरोध में वकीलों ने चांदहट थाना प्रभारी की गाड़ी को घेर लिया और उसे मौके से जाने नहीं दिया। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद डीएसपी भरतेन्द्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की, जिसके बाद सहमति बनने पर वकीलों ने पुलिस की गाड़ी को जाने दिया।

पलवल बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है। यदि पुलिस वकीलों की एक गाड़ी का चालान करती है, तो वे भी पुलिस की 10 गाड़ियों के चालान करवाएंगे। उन्होंने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से समान नियम लागू करने की मांग की।

बार एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत 18 अक्टूबर को हुई थी। शहर में डायल 112 की गाड़ी से सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी की फोटो खींची गई थी, जिसके बाद उसका चालान काट दिया गया। बार प्रधान का कहना है कि संबंधित गाड़ी पर वकील का स्टीकर लगा हुआ था और उसमें वकील भी बैठा था। इसी कार्रवाई को लेकर वकीलों ने नाराजगी जताई।

दीपक चौहान के अनुसार, 19 अक्टूबर को वह इस मामले की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग से मिले थे। उनका दावा है कि वहां से उन्हें संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद वह वापस अदालत जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पुलिस गाड़ी पर पड़ी, जिसके शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी।

वकीलों ने गाड़ी को रोककर घेर लिया। जांच के दौरान पता चला कि यह चांदहट थाना की गाड़ी थी। बताया गया कि पुलिसकर्मी किसी काम से अदालत परिसर में आए थे। गाड़ी को घेरने के बाद मौके पर पुलिस और वकीलों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति

विवाद की सूचना मिलने पर डीएसपी भरतेन्द्र मौके पर पहुंचे और वकीलों से बातचीत की। काफी देर तक चली चर्चा के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद वकीलों ने पुलिस की गाड़ी को जाने दिया।

बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान के मुताबिक, बातचीत के दौरान पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि वकीलों की गाड़ियों के चालान नहीं किए जाएंगे और पहले काटे गए चालान को भी रद्द किया जाएगा। हालांकि, पुराने चालान को रद्द किए जाने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी हुई 120 पाइप बरामद, 7.50 लाख रुपये का सामान रिकवर

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। कैथल पुलिस ने सरकारी पेयजल पाइपलाइन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 110 पाइप बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक चोरी हुए सभी 120 पाइप...

पलवल में चालान को लेकर पुलिस और वकील आमने-सामने, चांदहट थाना प्रभारी की गाड़ी को घेरा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल में एक वकील की गाड़ी का चालान काटने को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच विवाद खड़ा हो गया। विरोध में वकीलों ने चांदहट थाना प्रभारी की गाड़ी को घेर लिया और उसे मौके से जाने नहीं दिया। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद डीएसपी भरतेन्द्र मौके...

देहरा अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन के इंतजार पर विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भांजे को कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन के लिए इंतजार करवाने का आरोप Summer express/देहरा, गुलशन धनोआ-: सिविल अस्पताल देहरा में कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने में देरी को लेकर विवाद सामने आया है। देहरा के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विशाल परमार ने अपने भांजे को वैक्सीन लगवाने के लिए दोपहर 12 बजे...

डेरा बाबा रुद्रानंद ट्रस्ट के सचिव पर लगे आरोपों को महाराज हेमानंद ने बताया निराधार, वायरल वीडियो बनाने वालों के खिलाफ होगी FIR

Summer express/ऊना/ राकेश-: डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम ट्रस्ट के सचिव प्रवीण शर्मा पर लगे धन के दुरुपयोग के आरोपों को महाराज हेमानंद ने बताया बेबुनियाद, सोने के आभूषणों और महंगी गाड़ियों को लेकर भी दी सफाई, ट्रस्ट दर्ज करवाएगा पुलिस में शिकायतडेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम ट्रस्ट के सचिव प्रवीण शर्मा पर सोशल मीडिया पर वायरल एक...

28 साल से माता के दरबार में सेवा कर रहे करनाल के भारत भूषण कपूर, नवरात्रों में हजारों भक्तों के लिए लगाते हैं भंडारा

Summer express/बिलासपुर/ सुभाष-: माता के दरबार में सच्चे मन से की गई सेवा ही सबसे बड़ी भक्ति है। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं। इन्हीं में एक नाम हरियाणा के करनाल निवासी भारत भूषण कपूर का भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.