Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से पहले शूटिंग की प्रैक्टिस, होटल में भी चली थी गोली

{मुंबई पुलिस की जांच में तैयारी और हथियारों की सप्लाई से जुड़े नए पहलू सामने आए; अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार
एजेंसी | मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस जांच के दौरान वारदात से पहले हथियार चलाने की कथित प्रैक्टिस और होटल में मिसफायर होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने मुंबई के पास एक स्थान पर गोली चलाने का अभ्यास किया था। एक आरोपी ने दो और दूसरे ने एक राउंड फायर किया था। अंधेरी के एक होटल में भी हथियार चलाने की कोशिश के दौरान गोली बिस्तर पर लगी थी।
पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल हथियार अमृतसर से जुटाए गए और अलग-अलग लोगों के जरिए मुंबई पहुंचाए गए। जांच में हथियारों की सप्लाई करने, शूटरों को मदद देने और उनके संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। अब तक इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरियाणा से जुड़े सात आरोपी, उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं और बिहार का एक युवक शामिल बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार तीन कथित शूटरों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। जांच एजेंसियां वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी, आरोपियों के बीच संपर्क और हमले के पीछे के मकसद का पता लगा रही हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल किया

पहले टी-20 में चार विकेट से जीत, नमन धीर ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकरदिलाई कामयाबीएजेंसी | क्राइस्टचर्चभारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने 226 रन का लक्ष्य 19.4 ओवर में...

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले कॉन्सर्ट को पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह कार्यक्रम उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय ने आयोजक बुकमायशो को पत्र भेजकर फैसले की...

झोटा के परिवार से पूछताछ, आरोपियों के घरों से जुटाए साक्ष्य

समर न्यूज | मानसानशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मानसा में कार्रवाई तेज कर दी है। जांच टीम ने गुरुवार को झोटा के पिता भीम सिंह, मां अमरजीत कौर और पत्नी मनप्रीत कौर को मंडी बोर्ड रेस्ट हाउस बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। परिवार के...

सेना के लिए 770 करोड़ के रडार खरीदेगा रक्षा मंत्रालय

लड़ाकू विमान और छोटे ड्रोन की पहचान कर सकेंगे नए रडार, हवाई सुरक्षा मजबूत करने की तैयारीएजेंसी | नई दिल्लीरक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ करीब 770 करोड़ रुपये का करार किया है।इसके तहत बेहतर कम ऊंचाई वाले हल्के रडार खरीदे जाएंगे। रक्षा सचिव...

सीएम दौरे की तैयारी में जुटे युवा नेता की करंट से मौत

चंद्रमणि कुलेठी का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, हेलीकॉप्टर उपलब्ध न होने से सुक्खू का होली दौरा रद्दसमर न्यूज | भरमौर (चंबा)हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की होली घाटी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दौरे की तैयारियों में जुटे युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से मौत हो गई।बुधवार देर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.