Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाह ने दिए गठबंधन के संकेत, कहा- 2027 में पंजाब में बनेगी एनडीए सरकार

2029 तक नशे का कारोबार खत्म करने का संकल्प दोहराया
एजेंसी | नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनेगी। उनके इस बयान को शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रहे। शाह ने यह भी दोहराया कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब से नशे का कारोबार खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर नशे की समस्या रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। शाह ने केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि केवल बहाने बनाने से काम नहीं चलेगा, सरकार को परिणाम दिखाने होंगे। उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में पंजाब में आप को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।
शाह ने 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्रा के समापन पर भी राज्य को नशामुक्त करने का वादा किया था। इसके बाद 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे के दौरान उन्होंने मानसा, संगरूर और गुरदासपुर क्षेत्रों में नशे से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। शाह ने पंजाब सरकार से कुछ मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग भी की। नशे का मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की प्रमुख राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बन गया है। भाजपा व आप में आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

गठबंधन पर अभी तस्वीर साफ नहीं

शाह के एनडीए सरकार बनाने के दावे से भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाएं फिर तेज हो सकती हैं। दोनों दलों का करीब 24 साल पुराना गठबंधन सितंबर 2020 में कृषि कानूनों के विरोध के दौरान टूट गया था। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा दिया और अकाली दल ने एनडीए से अलग होने का ऐलान किया था।
{पिछले चुनाव में अलग लड़े थे दल: 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया था। उस चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई। अकाली दल को तीन और भाजपा को दो सीटें मिली थीं। फिलहाल भाजपा-अकाली दल गठबंधन को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
{कांग्रेस अगले 30 साल सत्ता से दूर रहेगी: अमित शाह: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि नकारात्मक राजनीति के कारण कांग्रेस अगले 30 साल तक सत्ता में नहीं लौट पाएगी। उन्होंने राहुल गांधी पर घुसपैठियों के वोट बचाने के लिए चुनाव में धांधली के आरोप लगाने का दावा किया। शाह ने कहा कि पंजाब के मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में आप सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को लेकर भी अरविंद केजरीवाल की आलोचना की। शाह ये बातें दिल्ली में जल बोर्ड की 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कह रहे थे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शाह ने दिए गठबंधन के संकेत, कहा- 2027 में पंजाब में बनेगी एनडीए सरकार

2029 तक नशे का कारोबार खत्म करने का संकल्प दोहरायाएजेंसी | नई दिल्लीकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनेगी। उनके इस बयान को शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन के संकेत के रूप में...

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर FIR न करने का ऐलान

Summer express/शिमला/संजू -:गुरुवार को स्वर्ण आयोग की मांग और UGC के विरोध को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और करणी सेना ने राज्य सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठियां भी भांजीं।  बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी सचिवालय के द्वार नंबर एक के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों...

फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Summer express, सुंदर कुंडू, फरीदाबाद। नगला एनक्लेव पार्ट-2 में देर रात हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर दो युवकों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। वारदात के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना...

गोहाना से खाटूश्याम धाम के लिए जल्द शुरू होगी सीधी बस सेवा, ट्रायल सफल

Summer express, सोनीपत। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज जल्द ही गोहाना से खाटूश्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर 19 से 21 अक्टूबर तक बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब परिवहन...

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

Summer Express, करनाल। हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से पहले के मुकाबले अधिक महिलाओं को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.