Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ रु. तक जुर्माने का प्रस्ताव

समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब में खाद्य पदार्थों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की तैयारी है। इसके लिए पंजाब फूड, फार्मा एंड एग्रीकल्चर सेफ्टी अथॉरिटी विधेयक-2026 का मसौदा मुख्यमंत्री भगवंत मान को विचार के लिए भेजा गया है।
इसमें दोषियों को तीन से सात साल तक की कैद, एक करोड़ रुपये तक जुर्माना और संपत्ति जब्त करने जैसे प्रावधान प्रस्तावित हैं। हालांकि, यह अभी मसौदा है, लागू कानून नहीं। यह प्रस्ताव पंजाब के पूर्व विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू और लुधियाना के पर्यावरण कार्यकर्ता सेवानिवृत्त कर्नल जसजीत सिंह गिल ने तैयार किया है।
उन्होंने सरकार से इसे विधानसभा के आगामी सत्र में पेश करने का आग्रह किया है। मसौदे में बड़े पैमाने पर और संगठित तरीके से मिलावट के मामलों को गैर-जमानती तथा समझौते से खत्म न किए जा सकने वाले अपराध की श्रेणी में रखने का सुझाव है। ऐसे मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए विशेष अदालतें गठित करने की भी सिफारिश की गई है। नकली पनीर और घी, रसायनों से तैयार दूध, दूषित पशु आहार, नकली बीज-कीटनाशक और घटिया दवाओं को गंभीर खतरा बताया गया है।
}विभागों में समन्वय पर जोर: मसौदा तैयार करने वालों के मुताबिक, मिलावट का कारोबार कई राज्यों तक फैली आपूर्ति शृंखलाओं के जरिये चल सकता है। स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन और औषधि नियंत्रण विभागों के बीच तालमेल की कमी तथा प्रयोगशाला जांच में देरी कार्रवाई को कमजोर करती है। प्रस्ताव में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय प्राधिकरण और जिलों में समन्वय इकाइयां बनाने की बात कही गई है।
}छोटे कारोबारियों को राहत: प्रस्ताव में छोटे कारोबारियों के मुफ्त पंजीकरण, नियमों का पालन करने के लिए 60 दिन की मोहलत और प्रयोगशाला जांच खर्च पर 70 प्रतिशत तक सब्सिडी का सुझाव है। असुरक्षित नहीं पाए गए उत्पादों के मामलों में जुर्माने की सीमा 20 हजार रुपये रखने की भी सिफारिश है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ रु. तक जुर्माने का प्रस्ताव

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में खाद्य पदार्थों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की तैयारी है। इसके लिए पंजाब फूड, फार्मा एंड एग्रीकल्चर सेफ्टी अथॉरिटी विधेयक-2026 का मसौदा मुख्यमंत्री भगवंत मान को विचार के लिए भेजा गया है।इसमें दोषियों को तीन से सात साल तक...

सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद मिली रिहाई

एजेंसी | नई दिल्लीदिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की...

सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर डीएसपी और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

समर न्यूज | चंडीगढ़\मानसा पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम गठित की है। झोटा के शव का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर)...

शिक्षकों के धरने पर शिक्षा विभाग का बयान..वार्ता का मौका देने के बावजूद धरने पर अड़े शिक्षक

 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने पर विभाग ने जताई चिंता Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में शिक्षकों के धरने को लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठन के बीच विवाद सामने आया है। डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन एलिमेंट्री बलविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि शिक्षक संगठन को अपनी मांगों पर चर्चा के लिए वार्ता का समय...

जुब्बल हत्याकांड का खुलासा, शिमला आईएसबीटी से दो नेपाली युवक गिरफ्तार

Summer express/शिमला/संजू -: शिमला जिले के जुब्बल में नेपाली मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।जांच में हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने झगड़े के दौरान मजदूर की हत्या कर उसके शव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.