Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण का पुतला

लक्की भट्टी | लुधियाना
समर न्यूज

श्री राम लीला कमेटी (रजि.), श्री रामलीला ग्राउंड दरेसी की ओर से दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्री राम जी की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहरियां से महंत गौरव दास के सानिध्य में ठाकुरद्वारा से निक्कामल सर्राफ, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, प्रताप बाजार से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। मार्ग में भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर सिंहासन यात्रा का स्वागत किया गया। दशहरा उत्सव में विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लेकर शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली को नमन करके पंजाब के लोगों को राज्य में बिक रहे नशे रूपी रावण को खत्म करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव बदी पर नेकी की जीत का प्रतीक है। उसी तरह आज हम सबको भी राज्य में नशे को खत्म करने का प्रण करना चाहिए। शाह ने कहा कि पंजाब गुरुओं-पीरों की धरती है। गुरुओं-पीरों की धरती पर आज नशे का छठा दरिया बह रहा है, जोकि पंजाबियों के लिए दुख की बात है। 2027 के चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर राज्य में फैल रहे नशे रूपी रावण का अंत किया जाएगा। नशे रूपी रावण का अंत करना ही भाजपा की पहली प्राथमिकता होगी।

इस मौके दरेसी मैदान में बनाए गए 121 फुट रावण के पुतले को अमित शाह ने बटन दबाकर दहन किया।

दशहरा उत्सव में माई भोली नंद गिरी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन, रजनीश धीमान, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील मौदगिल, शीनू चुघ, गुरदीप सिंह नीटू, महेश शर्मा, दविंदर जग्गी, उमा दत्त शर्मा, गुरदीप गोशा, कशिश रतडा, हरीश शर्मा, डी.पी. खोसला, मुकेश गौतम, रोहित सिक्का, दीपक चोपड़ा, सन्नी खोसला, श्री दुर्गा सेवक संघ से बलबीर गुप्ता, श्री सनातन धर्म महोत्सव कमेटी से अश्वनी चोपड़ा, बिट्टू गुंबर, विधायक मदन लाल बग्गा, दलजीत सिंह ग्रेवाल, पूर्व विधायक राकेश पांडे, पार्षद शाम सुंदर मल्होत्रा, पार्षद पति विक्की डावर, सुरेश धीर राजा, अनिल पारती आदि ने शामिल हुए।

कमेटी के कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा एवं सदस्यों ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर किरण भल्ला, संदीप मरवाहा, वरिंदर भारती सत्यम, संदीप सभ्रवाल, अनिल जगोता, रमन अग्रवाल, बलदेव गुप्ता, वेद भंडारी, राकेश कैड, नरेश धवन, कृष्ण मूर्ति लुंबा, रोमी थापर, डी.के. जैन, मोहित जैन, गुलशन टंडन, सुखविंदर भल्ला, सतिंदर रुद्रा, नवेंदु सूद, नीरज पराशर, पंकज भनोट, लक्ष्मी नाथ गुप्ता, डॉ. सुरेश रिंग आदि उपस्थित रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क: बारिश का अलर्ट नहीं ,कई शहरों में AQI में सुधार

Summer express, अमृतसर। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है और न ही बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राहत की बात यह है कि राज्य के...

गुरुग्राम में पानी की किल्लत पर भड़के लोग, हरि नगर के निवासियों ने बसई रोड पर लगाया जाम

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। शहर के हरि नगर इलाके में पीने के पानी की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पानी की नियमित सप्लाई नहीं मिलने से नाराज स्थानीय निवासियों ने देर रात बसई रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा...

फरीदाबाद में पानी देने को लेकर विवाद, डोमिनोज के मैनेजर को स्टोर में घुसकर पीटा

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। सेक्टर-12 स्थित डोमिनोज पिज्जा स्टोर में मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टोर पर पानी मांगने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद एक युवक और उसके साथियों ने मैनेजर के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारे। पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी...

गुरुग्राम में चोरों का आतंक, एक ही रात में पांच बाइक चोरी, वारदातें सीसीटीवी में कैद

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। शहर के समसपुर गांव और सेक्टर-51 में वाहन चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग स्थानों से पांच मोटरसाइकिल चोरी कर लीं। राधा-कृष्ण मंदिर के आसपास की गलियों को निशाना बनाते हुए चोर घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को लेकर फरार हो गए। लगातार...

हरियाणा की 20 जेलों पर रहेगी न्यायिक निगरानी, हर जिले में बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स

Summer express, हिसार। हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों के मानवाधिकारों की रक्षा, भेदभाव रोकने और जेल प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में राज्य की सभी 20 जेलों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर बोर्ड ऑफ विजिटर्स का गठन किया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.