Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद मिली रिहाई

एजेंसी | नई दिल्ली
दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उनकी जमानतदारियां स्वीकार करते हुए रिहाई का आदेश दिया। दोनों 14 अक्टूबर से न्यायिक हिरासत में थे।
पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को सौरव और आशुतोष अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बंद प्रवेश द्वार पार किया और वहां तिरंगा लहराया। जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटाए जाने के बाद वहां प्रदर्शन पर रोक थी। पुलिस ने इसे पहले दिए गए शांति बनाए रखने के बांड का उल्लंघन बताया था। दोनों नेताओं को 14 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 19 अक्टूबर को अदालत ने उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी थी। इसके बाद दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट में इस आदेश को चुनौती दी।
हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार: बुधवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने हिरासत बढ़ाने के आदेश में सीधे हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को पहले संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर वे उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत ऊपरी अदालत का रुख कर सकते हैं। इसके बाद दोनों नेताओं ने हाईकोर्ट से अपनी याचिकाएं वापस ले लीं। दिल्ली पुलिस ने हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए आशंका जताई थी कि रिहा होने पर दोनों नेता फिर से प्रतिबंधित स्थल पर प्रदर्शन कर सकते हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ रु. तक जुर्माने का प्रस्ताव

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में खाद्य पदार्थों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की तैयारी है। इसके लिए पंजाब फूड, फार्मा एंड एग्रीकल्चर सेफ्टी अथॉरिटी विधेयक-2026 का मसौदा मुख्यमंत्री भगवंत मान को विचार के लिए भेजा गया है।इसमें दोषियों को तीन से सात साल तक...

सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद मिली रिहाई

एजेंसी | नई दिल्लीदिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की...

सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर डीएसपी और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

समर न्यूज | चंडीगढ़\मानसा पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम गठित की है। झोटा के शव का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर)...

शिक्षकों के धरने पर शिक्षा विभाग का बयान..वार्ता का मौका देने के बावजूद धरने पर अड़े शिक्षक

 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने पर विभाग ने जताई चिंता Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में शिक्षकों के धरने को लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठन के बीच विवाद सामने आया है। डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन एलिमेंट्री बलविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि शिक्षक संगठन को अपनी मांगों पर चर्चा के लिए वार्ता का समय...

जुब्बल हत्याकांड का खुलासा, शिमला आईएसबीटी से दो नेपाली युवक गिरफ्तार

Summer express/शिमला/संजू -: शिमला जिले के जुब्बल में नेपाली मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।जांच में हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने झगड़े के दौरान मजदूर की हत्या कर उसके शव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.