Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर FIR न करने का ऐलान

Summer express/शिमला/संजू -:गुरुवार को स्वर्ण आयोग की मांग और UGC के विरोध को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और करणी सेना ने राज्य सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठियां भी भांजीं।  बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी सचिवालय के द्वार नंबर एक के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के पोस्टर फाड़े। इस बीच, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने खुले मंच से स्वर्ण आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। मंत्री के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। अनिरुद्ध सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनके खिलाफ चक्का जाम करने को लेकर FIR दर्ज नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कल मुख्यमंत्री से करवाई जाएगी।

मीडिया से बातचीत में हिमाचल सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है। किसी को भी अपने अधिकारों की मांग करने से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने स्थिति को संभाला। मंत्री ने कहा कि अगर सभी वर्गों के लिए आयोग बनाए जा सकते हैं, तो स्वर्ण आयोग बनाने में भी कोई हर्ज नहीं है। उन्होंने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि जैसे मां बच्चे के रोने पर उसे दूध पिलाती है, उसी तरह लोगों की मांगों को भी सुना जाना चाहिए। अनिरुद्ध सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और अन्य विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी।

वहीं, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने आंदोलन को समर्थन देने के लिए मंत्री अनिरुद्ध सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वर्ण आयोग का गठन अभी नहीं हुआ है और इसके लिए विधानसभा से कानून पारित करवाया जाना है। रूमित ठाकुर ने कहा कि कल मुख्यमंत्री से होने वाली मुलाकात में आंदोलन से जुड़े सभी विषयों को उठाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और स्वर्ण आयोग के गठन की दिशा में उचित कदम उठाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर FIR न करने का ऐलान

Summer express/शिमला/संजू -:गुरुवार को स्वर्ण आयोग की मांग और UGC के विरोध को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और करणी सेना ने राज्य सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठियां भी भांजीं।  बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी सचिवालय के द्वार नंबर एक के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों...

फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Summer express, सुंदर कुंडू, फरीदाबाद। नगला एनक्लेव पार्ट-2 में देर रात हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर दो युवकों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। वारदात के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना...

गोहाना से खाटूश्याम धाम के लिए जल्द शुरू होगी सीधी बस सेवा, ट्रायल सफल

Summer express, सोनीपत। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज जल्द ही गोहाना से खाटूश्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर 19 से 21 अक्टूबर तक बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब परिवहन...

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

Summer Express, करनाल। हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से पहले के मुकाबले अधिक महिलाओं को...

गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, कई इलाकों में छाया अंधेरा

Summer express, अनुज पंचाल , गुरुग्राम। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अब आम जनता पर पड़ने लगा है। गुरुग्राम के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-5, पालम विहार और सेक्टर-7 के कुछ हिस्सों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.