Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीजीआई में अंग प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने पर जोर

शगुन कश्यप। चंडीगढ़
समर न्यूज

सड़क हादसे में 16 साल की बेटी को खोने वाले परिवार ने दुख की इस घड़ी में ऐसा फैसला लिया, जिसने कई लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद दी। बेटी की किडनी, पैंक्रियाज और आंखें दान की गईं।
परिवार की इस मिसाल को पीजीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि अपने दुख से ऊपर उठकर दूसरों की जिंदगी बचाने का फैसला लेना आसान नहीं होता। ऐसे परिवारों को नमन है, जो इस मुश्किल समय में भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि देश में हर साल सड़क हादसों के कारण करीब दो लाख लोगों की मौत होती है। यह एक बड़ी त्रासदी है, लेकिन ऐसे हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के अंगदान से दूसरे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दिया जा सकता है।
तीन बार लगातार मिला सर्वश्रेष्ठ सेंटर का सम्मान: उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति के अंगदान यानी डीसिज्ड डोनर ट्रांसप्लांटेशन के मामले में भारत में अभी काफी काम करने की जरूरत है। हालांकि, इस दिशा में सुधार हो रहा है। पीजीआई को लगातार तीन बार देश के सर्वश्रेष्ठ आरओटीटीओ सेंटर का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने कहा कि संस्थान में अंगदान को केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सके।
आयुष्मान भारत से गरीब मरीजों को राहत: पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा को लेकर उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों का किडनी प्रत्यारोपण मुफ्त किया जा रहा है। गंभीर बीमारी पहले ही परिवार की आर्थिक स्थिति पर भारी असर डालती है। ऐसे में सरकारी योजना के माध्यम से मुफ्त ट्रांसप्लांट गरीब मरीजों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कैंसर की दवाओं की कीमतों पर सरकार की ओर से की गई सीमा निर्धारण की पहल को भी मरीजों के हित में महत्वपूर्ण बताया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीजीआई में अंग प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने पर जोर

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज सड़क हादसे में 16 साल की बेटी को खोने वाले परिवार ने दुख की इस घड़ी में ऐसा फैसला लिया, जिसने कई लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद दी। बेटी की किडनी, पैंक्रियाज और आंखें दान की गईं।परिवार की इस मिसाल को पीजीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने समाज के लिए प्रेरणादायक...

दिल्ली में रातभर होगी सफाई, लापरवाही पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली में दिवाली और अन्य त्योहारों से पहले सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नगर निगम को रात के समय भी सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।प्रमुख बाजारों, व्यस्त व्यावसायिक इलाकों और रिहायशी कॉलोनियों में रात की सफाई पर जोर रहेगा, ताकि दिन में लोगों की आवाजाही के...

आरबीयू में उद्योग-अकादमिक सहयोग मजबूत करने पर जोर

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज रयात बाहरा यूनिवर्सिटी (आरबीयू) द्वारा इंडस्ट्री-स्किल इनोवेशन एंड एम्प्लॉयबिलिटी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों और अकादमिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना व विद्यार्थियों की रोजगार योग्यता...

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सांसद मनीष तिवारी ने उठाई भारत की आवाज

समर न्यूज | चंडीगढ़ पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए वैश्विक शांति, सुरक्षा और कूटनीति पर भारत का मजबूत पक्ष रखा।उन्होंने संयुक्त राष्ट्र आपराधिक न्यायाधिकरण तंत्र के एक व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने की मांग की है। तिवारी ने अंतर्राष्ट्रीय अवशिष्ट...

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाणा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया दसवीं का पावन दिवस

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज धन-धन अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के शहीदी स्थल गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाणा में दसवीं का पावन दिवस बड़ी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.