Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ड्रग पार्क में देरी के लिए सुक्खू सरकार जिम्मेदार: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस के सत्ता परिवर्तन के सपने मुंगेरीलाल जैसे

Summer express/ऊना, राकेश-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने हरोली ड्रग पार्क के निर्माण में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति और वोट चोरी के आरोपों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

ड्रग पार्क में देरी के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरोली का ड्रग पार्क मोदी सरकार की ओर से देश को दिए गए तीन ड्रग पार्कों में से एक है। केंद्र सरकार अपने हिस्से की पहली किश्त जारी कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद परियोजना के पहले चरण का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक पहले चरण को पूरा करने की समयसीमा तीन बार बढ़ाई जा चुकी है। इसके लिए उन्होंने पूरी तरह प्रदेश की सुक्खू सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ओर से दूसरी किश्त जारी करने की प्रक्रिया पहले चरण का काम पूरा होने और अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आगे बढ़ेगी।

 कांग्रेस के सत्ता परिवर्तन के दावे पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के एनडीए सहयोगियों के समर्थन से लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत देश में सत्ता परिवर्तन संबंधी बयान पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत जनादेश दिया है और कांग्रेस केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर अराजकता फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जिन राज्यों में चुनाव जीतती है, वहां वोट चोरी का मुद्दा नहीं उठाती, जबकि हारने पर इसी मुद्दे को लेकर सवाल खड़े करती है।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम दो स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज है और नियमों के अनुसार एक स्थान से नाम हटाया जाता है, तो इसमें गलत क्या है। उनके अनुसार, कांग्रेस इस मुद्दे को उठाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर कांग्रेस में गुटबाजी का आरोप

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी पर भी निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी होने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर आपसी खींचतान के कारण कांग्रेस लगातार राजनीतिक विवादों में घिरी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ड्रग पार्क में देरी के लिए सुक्खू सरकार जिम्मेदार: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस के सत्ता परिवर्तन के सपने मुंगेरीलाल जैसे Summer express/ऊना, राकेश-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने...

बिलासपुर में 30 अक्टूबर से सजेगा महिला क्रिकेट का रोमांच, चार टीमें लेंगी हिस्सा

बिलासपुर में 30 अक्टूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी, डब्ल्यूपीएल चयनकर्ताओं की रहेगी नजर Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में 30 अक्टूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।...

धर्मशाला में स्थापित पाकिस्तानी पैटन टैंक भारतीय सेना के शौर्य की गाथा का गवाह

1965 के भारत-पाक युद्ध और चविंडा की लड़ाई की याद दिलाता है टैंक स्टेट वार मेमोरियल में स्थापित टैंक को देखने पहुंचते हैं पर्यटक, झुकी हुई तोप बनी आकर्षण का केंद्र राहुल चावला, धर्मशाला-:वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित स्टेट वार मेमोरियल में स्थापित पाकिस्तानी पैटन टैंक भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और वीरता...

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.