Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दीपावली पर सोलन में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, निर्धारित स्थलों पर ही मिलेगी अनुमति

सोलन-:दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन सोलन ने जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और 10 नवम्बर, 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

जारी आदेशों के अनुसार नगर निगम सोलन के लोअर बाजार, चौक बाजार, अपर बाजार, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, माल रोड और पुराने बस अड्डे के क्षेत्रों में पटाखों के भंडारण, बिक्री और प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त दोहरी दीवार ओवरब्रिज पर भी पटाखों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं होगी। नगर निगम सोलन इस स्थान पर कोई स्टॉल आवंटित नहीं करेगा। आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उपमंडलाधिकारी सोलन को सौंपी गई है।

इन स्थानों पर होगी पटाखों की बिक्री

प्रशासन ने पटाखों की खुदरा बिक्री के लिए नगर निगम क्षेत्र में पांच स्थान निर्धारित किए हैं। इनमें ठोडो मैदान, बाईपास पर सब्जी मंडी के सामने खुला स्थान, एलआईसी कार्यालय की ओर बड़ोग बाईपास मार्ग के शुरुआती बिंदु के समीप खुला स्थान, चंबाघाट में वर्षा शालिका के पास तथा ब्रूरी में मोहन मीकिन फैक्ट्री के गेट के सामने का खुला स्थान शामिल है। इन निर्धारित स्थलों पर ही नियमानुसार पटाखों की बिक्री की जा सकेगी।

पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस अथवा परमिट विस्फोटक नियम, 2008 और संबंधित सुरक्षा निर्देशों के अनुरूप जारी किए जाएंगे। स्टॉल नगर निगम द्वारा उपमंडलाधिकारी और स्थानीय पुलिस के परामर्श से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। बिक्री और भंडारण की अनुमति केवल सक्षम प्राधिकरण से वैध स्थायी या अस्थायी लाइसेंस प्राप्त व्यक्तियों को होगी।

रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे

आदेशों के तहत रॉकेट और उड़ने वाले पटाखों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साइलेंस जोन, बाजारों, सरकारी कार्यालयों एवं भवनों, पेट्रोल पंपों, रसोई गैस संयंत्रों तथा विरासत भवनों और आवासों के समीप पटाखे चलाने पर भी रोक रहेगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल पर्यावरण हितैषी पटाखों के उपयोग की अनुमति होगी। दीपावली की रात पटाखे चलाने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 के साथ सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीपावली पर सोलन में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, निर्धारित स्थलों पर ही मिलेगी अनुमति

सोलन-:दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन सोलन ने जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश...

HPU में शिक्षक संघ का आंदोलन 54वें दिन भी जारी, वित्तीय स्वायत्तता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक कल्याण संघ का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन के 54वें दिन भी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। संघ ने मांग उठाई है कि विधेयक के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन किया जाए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं...

लुधियाना में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण :एक सप्ताह से खराब हवा, आठ महीने में सीओपीडी और अस्थमा के 941 नए मरीज मिले

Summer express, लुधियाना। धान की कटाई और थ्रेशिंग का काम तेज होने के साथ ही लुधियाना की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आसपास के जिलों में पराली जलाने की घटनाओं के बीच औद्योगिक नगरी की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। 26 अक्टूबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126...

गुवाहाटी में होटल के लीज विवाद ने लिया खूनी रूप : पांच लोगों की हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

Summer express,गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में होटल को लीज पर देने से जुड़े विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सोमवार रात होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी में होटल मालिक के परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए...

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट…पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के समीप सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने की घटना के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुविधा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.