Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का अवसर, 129 रूटों पर चलेंगी बसें

इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत सब्सिडी, यात्रियों को भी मिलेंगी सरकारी किराया रियायतें

Summer express/मंडी /धर्मवीर: मंडी जिला में बेरोजगार युवाओं और स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत जिले के 129 रूटों पर बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। ये वे रूट हैं, जहां फिलहाल बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। संबंधित रूटों की सूची मंजूरी के लिए भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद इच्छुक लोग योजना के तहत बस खरीदकर अपना रोजगार शुरू कर सकेंगे। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत, जबकि डीजल बस खरीदने पर 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान के अनुसार, योजना में 32 सीटर से अधिक क्षमता वाली बड़ी बसें शामिल होंगी।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि योजना का उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत करना है। इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी सरकार की ओर से सरकारी बसों में मिलने वाली किराया रियायतों का लाभ मिलेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलने के साथ निजी बस संचालकों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।उन्होंने बताया कि निर्धारित नियम और शर्तें पूरी करने वाले बस संचालकों को इलेक्ट्रिक बस के लिए 75 हजार रुपये और डीजल बस के लिए 50 हजार रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिया जाएगा। योजना के माध्यम से एक ओर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा से वंचित लोगों को आने-जाने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।चौहान ने इच्छुक आवेदकों से योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है। फिलहाल 129 रूटों की सूची मंजूरी के लिए भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का अवसर, 129 रूटों पर चलेंगी बसें

इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत सब्सिडी, यात्रियों को भी मिलेंगी सरकारी किराया रियायतें Summer express/मंडी /धर्मवीर: मंडी जिला में बेरोजगार युवाओं और स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत जिले के 129 रूटों पर बसें चलाने की...

होशियारपुर जेल में गैंगस्टर आशीष चोपड़ा की मौत, फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब की होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार था। मंगलवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की...

कोच्चि मर्सिडीज हादसे में बड़ी कार्रवाई : पुलिस कमिश्नर हटाए गए, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Summer express, कोच्चि। केरल के कोच्चि में 17 वर्षीय किशोर से जुड़े मर्सिडीज-बेंज सड़क हादसे के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश कुमार को पद से हटा दिया गया है। वहीं, मामले में कथित लापरवाही के आरोप में चार...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

Summer express/शिमला, संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को...

अंबाला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर : एक साल के बच्चे की मौत, मां गंभीर

Summer express, अंबाला। अंबाला सिटी मार्ग पर जंडली पुल के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.