Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदी महिला पर मगरमच्छ का हमला, पुलिस ने बचाया

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुप्पी जिले में आत्महत्या की कोशिश के दौरान कुमारधारा नदी में कूदी एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। हमले में महिला को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रात कुक्के सुब्रह्मण्य में कुमारधारा पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि महिला निजी समस्याओं के कारण मानसिक रूप से परेशान थी। इसी परेशानी के चलते उसने अपनी जान देने के इरादे से नदी में छलांग लगा दी। इसी दौरान पानी में मौजूद एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे काट लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ के हमले के बाद महिला ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद एक कर्मचारी ने सुब्रह्मण्य पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

रेस्क्यू के बाद महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी उसके परिजनों को भी दी गई। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कराने के बाद उसे परिवार के साथ घर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिवार के अनुरोध पर महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

गुरमेल सिंह के परिवार को अब भी प्रशासनिक सहायता का इंतजार Summer express/बिलासपुर, सुभाष– श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है। हादसे को दो महीने से अधिक...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी,मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

 दस गारंटियों को पूरा न करने पर सुक्खू सरकार को घेरेगी आप, अचल छाबड़ा ने मांगा चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में...

पंजाब में पराली जलाने की 2,787 घटनाएं दर्ज, 46.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Summer express, पटियाला। पंजाब में धान की कटाई का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। पांच नवंबर तक प्रदेश में सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने के कुल 2,787 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के संबंध में पर्यावरण क्षतिपूर्ति के तौर पर 46.10 लाख...

आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदी महिला पर मगरमच्छ का हमला, पुलिस ने बचाया

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुप्पी जिले में आत्महत्या की कोशिश के दौरान कुमारधारा नदी में कूदी एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। हमले में महिला को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार,...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.