Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में पराली जलाने की 2,787 घटनाएं दर्ज, 46.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Summer express, पटियाला। पंजाब में धान की कटाई का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। पांच नवंबर तक प्रदेश में सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने के कुल 2,787 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के संबंध में पर्यावरण क्षतिपूर्ति के तौर पर 46.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से अब तक 24.85 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की पांच नवंबर तक जारी रिपोर्ट के अनुसार, तरनतारन जिला पराली जलाने के मामलों में सबसे आगे है। यहां अब तक 586 घटनाएं दर्ज की गई हैं। प्रशासन ने इन मामलों में 14.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जिसमें से 13.30 लाख रुपये वसूल किए जा चुके हैं। इसके अलावा जिले के 13 नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

अमृतसर जिले में पराली जलाने के 221 मामले सामने आए हैं। यहां 5.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 4.75 लाख रुपये की वसूली हुई है। वहीं, फिरोजपुर में 361 घटनाएं दर्ज की गई हैं। तरनतारन के बाद यह प्रदेश का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित जिला है। फिरोजपुर में 7.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि अब तक केवल 1.60 लाख रुपये की वसूली हो पाई है। यहां पांच अधिकारियों के खिलाफ भी अभियोजन की कार्रवाई शुरू की गई है।

संगरूर में पराली जलाने की 240, बठिंडा में 216 और पटियाला में 156 घटनाएं दर्ज की गई हैं। पटियाला जिले में 2.15 लाख रुपये का पर्यावरण क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 70 हजार रुपये वसूल किए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में धान की खेती का कुल रकबा 32.87 लाख हेक्टेयर है। इसमें से अब तक 87.60 प्रतिशत क्षेत्र में फसल की कटाई पूरी हो चुकी है। पराली जलाने के 106 मामलों में जिम्मेदार पाए गए लोगों के खेतों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की गई है।

पराली जलाने की घटनाओं को लेकर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत प्रदेश में 710 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा 829 नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों को चेतावनी या कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने या निलंबन की कोई कार्रवाई दर्ज नहीं की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

गुरमेल सिंह के परिवार को अब भी प्रशासनिक सहायता का इंतजार Summer express/बिलासपुर, सुभाष– श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है। हादसे को दो महीने से अधिक...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी,मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

 दस गारंटियों को पूरा न करने पर सुक्खू सरकार को घेरेगी आप, अचल छाबड़ा ने मांगा चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में...

पंजाब में पराली जलाने की 2,787 घटनाएं दर्ज, 46.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Summer express, पटियाला। पंजाब में धान की कटाई का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। पांच नवंबर तक प्रदेश में सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने के कुल 2,787 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के संबंध में पर्यावरण क्षतिपूर्ति के तौर पर 46.10 लाख...

आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदी महिला पर मगरमच्छ का हमला, पुलिस ने बचाया

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुप्पी जिले में आत्महत्या की कोशिश के दौरान कुमारधारा नदी में कूदी एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। हमले में महिला को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार,...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.