Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, बाजार में पैदल कराई वारदात स्थलों की निशानदेही

Summer express, करनाल। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना सिटी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में पैदल लेकर पहुंची और उनसे घटनास्थलों की निशानदेही कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को रात के समय गिरफ्तार किया गया था, जबकि बाजार में भीड़ अधिक होने और पुलिस की एक गाड़ी में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें पैदल ही घटनास्थल तक ले जाना पड़ा।

थाना सिटी प्रभारी रामलाल शर्मा ने बताया कि पहले मामले में साहिल शर्मा ने अपनी तलाकशुदा पत्नी पर नुकीले हथियार (सुए) से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था। वारदात के बाद आरोपी शहर से फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक अन्य मुकदमे में पिछले करीब एक महीने से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में एक ऐसा अपराधी भी शामिल है, जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीमें काफी समय से तीनों की तलाश कर रही थीं।

आरोपियों को बाजार में पैदल ले जाने के संबंध में थाना प्रभारी रामलाल शर्मा ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी रात के समय की गई थी। बाजार में अधिक भीड़ होने के साथ पुलिस की एक गाड़ी में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। ऐसे में घटनास्थलों की निशानदेही कराने के लिए आरोपियों को पैदल लेकर जाना पड़ा।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शहर में हुड़दंगबाजी करने या किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपराध से दूर रहने और कानून का पालन करने की अपील भी की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, बाजार में पैदल कराई वारदात स्थलों की निशानदेही

Summer express, करनाल। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना सिटी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में पैदल लेकर पहुंची और उनसे घटनास्थलों की निशानदेही कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों...

मनीषा मौत मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, कोर्ट ने दोबारा जांच के दिए आदेश

Summer express, भिवानी। हरियाणा के चर्चित मनीषा मौत मामले में अदालत के फैसले के बाद एक बार फिर जांच का रास्ता खुल गया है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए मामले की नए सिरे से जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से मनीषा...

अग्निवीरों को बिना शर्त स्थायी किया जाए, दो साल का सेवा विस्तार नाकाफी: भूपेंद्र हुड्डा

Summer express, रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अग्निवीरों को बिना किसी शर्त के स्थायी करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को केवल दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देना पर्याप्त नहीं है। यह उनके सम्मान और भविष्य के साथ न्याय नहीं है। हुड्डा...

बीबीएमबी के मुद्दे पर विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया ‘पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी लड़ाई की शुरूआत’

Summer express/शिमला, संजू-:बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक की कानूनी लड़ाई के बाद हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलने का रास्ता साफ हुआ है। मंत्री ने इस जीत का श्रेय पूर्व...

वाघा बॉर्डर से लौट रही लंदन की मॉडल का आईफोन झपटकर फरार हुआ बाइक सवार

Summer express,अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर घूमकर लौट रही लंदन निवासी विदेशी मॉडल लाली के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक ऑटो में बैठी मॉडल का करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का आईफोन-17 प्रो मैक्स छीनकर फरार हो गया। लाली पंजाबी गाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.