Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

गुरमेल सिंह के परिवार को अब भी प्रशासनिक सहायता का इंतजार

Summer express/बिलासपुर, सुभाष– श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है। हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली विभाग का कोई अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। ऐसे में परिवार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गुरमेल सिंह करीब दो महीने पहले मलेटा में बिजली ट्रांसफार्मर का फ्यूज लगाने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया था। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। हादसे के बाद स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा ने भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की थी।गुरमेल सिंह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में चार बहनें और बुजुर्ग माता-पिता हैं। उसकी मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। घर की जिम्मेदारियां उठाने वाला कोई अन्य सदस्य न होने के कारण परिजनों के सामने रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो गया है।पत्रकारों से बातचीत में गुरमेल सिंह के माता-पिता और चाचा ने बताया कि बेटे की मौत के बाद से परिवार लगातार आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है। बुजुर्ग माता-पिता की सेहत भी ठीक नहीं रहती, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वे अपना इलाज तक नहीं करवा पा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि गांव के लोग और रिश्तेदार आपस में पैसे इकट्ठा कर उनके दवाइयों का खर्च उठा रहे हैं।

परिवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और जिला प्रशासन बिलासपुर से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि वास्तविक मदद की जरूरत है।उन्होंने हादसे की उचित जांच कर न्याय दिलाने, जिम्मेदारी तय करने और परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है, ताकि चार बेटियों और बुजुर्ग माता-पिता को भविष्य में सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने के लिए सहारा मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

गुरमेल सिंह के परिवार को अब भी प्रशासनिक सहायता का इंतजार Summer express/बिलासपुर, सुभाष– श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है। हादसे को दो महीने से अधिक...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी,मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

 दस गारंटियों को पूरा न करने पर सुक्खू सरकार को घेरेगी आप, अचल छाबड़ा ने मांगा चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में...

पंजाब में पराली जलाने की 2,787 घटनाएं दर्ज, 46.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Summer express, पटियाला। पंजाब में धान की कटाई का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। पांच नवंबर तक प्रदेश में सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने के कुल 2,787 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के संबंध में पर्यावरण क्षतिपूर्ति के तौर पर 46.10 लाख...

आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदी महिला पर मगरमच्छ का हमला, पुलिस ने बचाया

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुप्पी जिले में आत्महत्या की कोशिश के दौरान कुमारधारा नदी में कूदी एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। हमले में महिला को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार,...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.