Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली में नशा और हथियारों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज

मोहाली पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में रहकर नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम ने फिरोजपुर जिले के चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच आधुनिक पिस्तौल, 100 ग्राम हेरोइन, एक लाख रुपये की नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त राशि और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार बरामद की है।
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 7 नवंबर को सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि फिरोजपुर के चार युवक मोहाली और चंडीगढ़ सहित आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ खरड़ के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह बाजवा की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी जाने वाली हेरोइन को आरोपी निर्धारित स्थानों से उठाते थे। इसके बाद अधिक मुनाफा कमाने के लिए मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह को हथियार कहां से मिलते थे और इसके तार किन अन्य लोगों से जुड़े हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुहरसहाय निवासी मनप्रीत सिंह (23), गांव कमालवाला निवासी सुनील उर्फ सन्नी (26), गांव इसा पंज गराईं निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी (24) और गांव गद्दू खिलचा निवासी सुखचैन सिंह उर्फ सुखा (23) के रूप में हुई है। सभी आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, चारों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 30 बोर की एक जिगाना पिस्तौल, 32 बोर की दो पिस्तौल और 315 बोर की दो पिस्तौल सहित कुल पांच हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा 100 ग्राम हेरोइन, एक लाख रुपये और एक क्रेटा कार भी कब्जे में ली गई है।
इस मामले में 7 नवंबर 2026 को थाना सिटी खरड़ में प्राथमिकी संख्या 388 के तहत स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने चार दिन की हिरासत प्राप्त की है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और सीमा पार बैठे हैंडलरों से इनके संबंधों की जांच कर रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब की सियासत में तीन क्षेत्रों के अलग-अलग समीकरण, 2027 में बहुकोणीय मुकाबले के आसार

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। राज्य की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अपनी-अपनी ताकत बढ़ाने में जुटे हैं। इस बार मुकाबला केवल सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नहीं रहने वाला। अकाली दल...

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में 11 को मिली नौकरी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर ने सौंपे नियुक्ति पत्र

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के 11 उम्मीदवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग...

मोहाली में नशा और हथियारों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में रहकर नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम ने फिरोजपुर जिले के चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच आधुनिक पिस्तौल, 100 ग्राम हेरोइन, एक लाख...

दिल्ली में ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ शुरु, यमुना की सैर अब 500 रु में

समर न्यूज | नई दिल्लीदिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ की शुरुआत की गई। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोनिया विहार में इस सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद...

शहर के कचरे में 40%बढ़ौतरी, बढ़ा कूड़े का बोझ

मेयर ने कूड़ा उठाने के दिए निर्देश, बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज दिवाली के बाद शहर में कूड़े का बोझ बढ़ गया है। सामान्य दिनों में करीब 1100 मीट्रिक टन कूड़ा पैदा होता है, लेकिन दिवाली के दौरान इसमें 35 से 40 फीसदी तक इजाफा हो जाता है। ऐसे में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.