Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में आज होगा समर टी-20 कप सीजन-2 का आगाज, राजनीतिक दलों सहित आठ टीमें मैदान में उतरेंगी

समर न्यूज | लुधियाना
लुधियाना में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। द समर न्यूज की ओर से समर टी-20 कप सीजन-2 का आयोजन 11 से 14 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। चार दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में राजनीतिक दलों, मीडिया और विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता का आयोजन लुधियाना के हंबड़ां रोड स्थित गोल्फ लिंक के एलीट क्रिकेट अकादमी मैदान में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे आम आदमी पार्टी एवेंजर्स और अकाली दल डायनासोर्स के बीच मुकाबला होगा। इसी दिन दोपहर 12:45 बजे लोधी क्लब लायंस और सतलुज क्लब स्टैलियंस की टीमें आमने-सामने होंगी।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 12 नवंबर को सुबह 8:30 बजे कांग्रेस चैलेंजर्स और भाजपा ब्लास्टर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, दोपहर 12:45 बजे समर मीडिया स्पार्टन्स और फिको फाइटर्स की टीमें मैदान में उतरेंगी।
प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 13 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह 8:30 बजे और दूसरा दोपहर 12:45 बजे खेला जाएगा।
इसके बाद 14 नवंबर को शाम 7 बजे प्रतियोगिता का भव्य फाइनल मुकाबला आयोजित होगा, जिसमें विजेता खिताब के लिए दोनों सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी। समर टी-20 कप सीजन-2 के माध्यम से खेल भावना, आपसी भाईचारे और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के बीच सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
राजनीतिक दलों और मीडिया से जुड़ी टीमों की भागीदारी इस प्रतियोगिता को विशेष बनाएगी। क्रिकेट प्रेमियों को चार दिनों तक रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।
समर टी-20 कप सीजन-2 के प्रायोजक हैं सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली, मैश-प्रोलिफ़ हॉस्पिटल्स, जनता पाइल्स क्लिनिक, डीआरए लुधियाना, ब्रिलिको इंस्टीट्यूट्स, एमी सोल और 92.3 बिग एफएम, जिनके सहयोग से इस भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, बठिंडा दूसरे स्थान पर

एजेंसी | नई दिल्लीभारत में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। सर्दियों की शुरुआत और दीपावली के बाद बढ़े धुएं के कारण उत्तर भारत के कई शहरों की हवा बेहद खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाली वेबसाइट एक्यूआई डॉट इन के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के 50...

लुधियाना में आज होगा समर टी-20 कप सीजन-2 का आगाज, राजनीतिक दलों सहित आठ टीमें मैदान में उतरेंगी

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। द समर न्यूज की ओर से समर टी-20 कप सीजन-2 का आयोजन 11 से 14 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। चार दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में राजनीतिक दलों, मीडिया और विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी कुल आठ टीमें...

अमेरिकी अदालत ने पन्नू को दी डोभाल को कानूनी नोटिस भेजने की अनुमति

एजेंसी | न्यूयॉर्क अमेरिका की न्यूयॉर्क स्थित एक अदालत ने खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से दायर दीवानी मुकदमे में महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने पन्नू को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख समंत गोयल को दिल्ली की भारतीय अदालतों के माध्यम से कानूनी...

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का पूर्व मंत्री लालजीत सिंह का ऐलान

{सोशल मीडिया पर दी जानकारीसमर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के विधायक और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भुल्लर ने सामाजिक माध्यम पर एक...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री पद ठुकराना त्याग और देश के प्रति समर्पण का उदाहरण

Summer express, शिमला, संजू| मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर कहा कि यह एक महिला के साहस, संघर्ष, त्याग और देश के प्रति समर्पण की कहानी है।नरेश चौहान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.