{सीईओ अनिंदिता मित्रा ने राजनीतिक दलों से फर्स्ट लेवल चेकिंग के दौरान अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करने की अपील की
समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा के आम चुनाव-2027 के मद्देनजर, पंजाब के सभी जिलों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 12 नवंबर, 2026 से शुरू होगी।
पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अनिंदिता मित्रा, आईएएस ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट की यह फर्स्ट लेवल चेकिंग भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा निर्धारित एक अनिवार्य प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनावों के दौरान केवल पूरी तरह कार्यशील और चुनाव के लिए तैयार मशीनों का ही उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आम चुनावों और उपचुनावों में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम और वीवीपीएटी की फर्स्ट लेवल चेकिंग जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा की जाती है।सीईओ ने कहा कि फर्स्ट लेवल चेकिंग में सही पाई जाने वाली ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल विधानसभा चुनावों में किया जाएगा। फर्स्ट लेवल चेकिंग की विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी। यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के मौजूदा निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी। फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। मित्रा ने बताया कि एफएलसी प्रक्रिया की इसकी निगरानी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के स्तर पर भी की जाएगी।