Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, हमीरपुर को मिलीं चार नई गाड़ियां

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, सूखे-गीले के साथ इलेक्ट्रॉनिक और सेनेटरी वेस्ट भी होगा अलग-अलग एकत्रित

हमीरपुर, अरविंद। शहर की तंग गलियों में अब कूड़ा उठाने की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम हमीरपुर को सरकार की ओर से चार नई इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में इन गाड़ियों को हमीरपुर में लॉन्च किया गया था। इन गाड़ियों के शुरू होने से अब उन संकरी गलियों से भी कचरा आसानी से एकत्रित किया जा सकेगा, जहां बड़ी गाड़ियों का पहुंचना संभव नहीं हो पाता।

इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खासियत यह है कि इनमें सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाए गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और सेनेटरी वेस्ट जैसे सैनिटरी पैड को भी अलग रखने की सुविधा दी गई है। इससे घरों से ही कचरे का सही तरीके से वर्गीकरण हो सकेगा। बाद में कर्मचारी गार्बेज ट्रीटमेंट प्लांट में कचरे को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आसानी से डिस्पोज कर सकेंगे।गाड़ियों की नियमित चार्जिंग के लिए शहर में दो इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कर दिए गए हैं। यहां सुबह और शाम गाड़ियों को चार्ज किया जा सकेगा, जिससे सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि चार नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों के आने से शहर की छोटी और तंग गलियों से भी कचरा बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा। इनमें अलग-अलग तरह के कचरे को रखने की विशेष व्यवस्था है और दोनों चार्जिंग स्टेशन भी तैयार हैं। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, हमीरपुर को मिलीं चार नई गाड़ियां

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, सूखे-गीले के साथ इलेक्ट्रॉनिक और सेनेटरी वेस्ट भी होगा अलग-अलग एकत्रित हमीरपुर, अरविंद। शहर की तंग गलियों में अब कूड़ा उठाने की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम हमीरपुर को सरकार की ओर से चार नई इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं।...

जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की फिराक में भाजपा के कुछ नेता: सीएम सुक्खू

सीएम का दावा- पांच गुटों में बंटी हिमाचल भाजपा, दिल्ली में चल रही लॉबिंग Summer express/मंडी, धर्मवीर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को उनके पद से हटाना चाहते...

जसूर ट्रक यूनियन के मंच से राकेश पठानिया का शक्ति प्रदर्शन,चुनावी चर्चाओं पर दिया दोटूक जवाब.. बोले- नूरपुर जन्मभूमि, फतेहपुर कर्मभूमि

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन। जसूर में ट्रक यूनियन के अस्थायी कार्यालय के शुभारंभ के बहाने पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राकेश पठानिया की मौजूदगी ने क्षेत्र की सियासी चर्चाओं को एक बार फिर गर्म कर दिया। कार्यक्रम में ट्रक यूनियन से जुड़े लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना करते हुए...

हिमाचल निकेतन के निजीकरण की तैयारी पर भड़के भाजपा विधायक

 राकेश जम्वाल, बोले- जनता की सुविधा के लिए बनी संपत्तियों को कमाई का जरिया बना रही सुक्खू सरकार पीटरहॉफ, वाइल्डफ्लावर हॉल और एचपीटीडीसी के बाद अब दिल्ली स्थित हिमाचल निकेतन को लेकर सरकार की नीति पर घेरा Summer express/शिमला,-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने दिल्ली स्थित हिमाचल...

कंगना रनौत की टिप्पणी उनकी मानसिकता दर्शाती है, भाजपा बताए मंडी में ऐसे सांसद को टिकट देने की क्या मजबूरी थी : सीएम मीडिया एडीवाइजर 

सोनिया गांधी की आत्मकथा को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय उनके 60 वर्षों के जीवन संघर्ष को पढ़ना चाहिए पीटरहॉफ को बेचने के आरोप निराधार, सरकार इसे बेहतर होटल के रूप में विकसित करना चाहती है : कांग्रेस नेता Summer express/शिमला/संजू-: मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.