Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कंगना रनौत की टिप्पणी उनकी मानसिकता दर्शाती है, भाजपा बताए मंडी में ऐसे सांसद को टिकट देने की क्या मजबूरी थी : सीएम मीडिया एडीवाइजर 

सोनिया गांधी की आत्मकथा को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय उनके 60 वर्षों के जीवन संघर्ष को पढ़ना चाहिए

पीटरहॉफ को बेचने के आरोप निराधार, सरकार इसे बेहतर होटल के रूप में विकसित करना चाहती है : कांग्रेस नेता

Summer express/शिमला/संजू-: मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा सोनिया गांधी को लेकर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत की टिप्पणियां उनकी मानसिकता को दर्शाती हैं। भाजपा को इस बात का जवाब देना चाहिए कि मंडी जैसे महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र से वर्षों से संगठन में काम कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर एक सेलिब्रिटी को टिकट देने की क्या मजबूरी थी।उन्होंने कहा कि कंगना रनौत जब से सांसद बनी हैं, तब से लगातार विवादों में रही हैं। प्रदेश में आपदा के दौरान भी उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केवल प्रचार और लोकप्रियता के लिए उन्हें राजनीति में लाया, जिससे हिमाचल प्रदेश की छवि प्रभावित हो रही है। सोनिया गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान पर गंभीरता से चर्चा करने की भी जरूरत नहीं है।

नरेश चौहान ने कहा कि इस पुस्तक में उनके जीवन के करीब 60 वर्षों के सफर का विस्तृत वर्णन है। 16 नवंबर को होने वाली आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही पुस्तक को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और लोग इसे पढ़ने में रुचि दिखा रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस पुस्तक को केवल राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। इसमें एक ऐसी 21-22 वर्षीय युवती की जीवन यात्रा का वर्णन है, जो विदेश से भारत आई, एक नई संस्कृति और परिवार में खुद को ढाला और बाद में देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि पुस्तक में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, परिवार, बच्चों और कांग्रेस पार्टी के साथ सोनिया गांधी के संघर्ष का भी उल्लेख है। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी को खोने के बाद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में परिवार और कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी संभाली।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्ष 2004 में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद स्वीकार न करने का फैसला उनके जीवन के सबसे बड़े त्यागों में से एक था। उन्होंने देश और पार्टी को प्राथमिकता देते हुए स्वयं को पीछे रखा। ऐसे में पुस्तक में दर्ज उनके जीवन संघर्ष और योगदान को भी समझने की जरूरत है।प्रदेश की संपत्तियों को पीपीपी मोड के नाम पर बेचने और पीटरहॉफ को लीज पर देने के भाजपा के आरोपों पर नरेश चौहान ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और बिना तथ्यों के बयानबाजी की जा रही है।उन्होंने कहा कि पीटरहॉफ एक महत्वपूर्ण पर्यटन संपत्ति है, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति बेहतर नहीं है। सरकार का उद्देश्य इसे एक बड़े और आधुनिक होटल के रूप में विकसित करना तथा यहां बेहतर सुविधाएं और बड़ा हॉल तैयार करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीटरहॉफ को बेचने का कोई फैसला नहीं हुआ है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करना और सरकारी संपत्तियों का बेहतर इस्तेमाल करना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में प्रदेश की हजारों बीघा जमीन कौड़ियों के भाव लीज पर दी गई और कई बिजली परियोजनाओं को कम रॉयल्टी की शर्तों पर आवंटित किया गया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत जल संसाधन और बिजली हैं। इनका इस्तेमाल प्रदेश के भविष्य और आर्थिक मजबूती को ध्यान में रखकर होना चाहिए। वर्तमान सरकार बिजली परियोजनाओं में प्रदेश के हितों की रक्षा करने और अपने संसाधनों से अधिक राजस्व अर्जित करने के लिए प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय अपने पांच वर्ष के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रनौत की टिप्पणी उनकी मानसिकता दर्शाती है, भाजपा बताए मंडी में ऐसे सांसद को टिकट देने की क्या मजबूरी थी : सीएम मीडिया एडीवाइजर 

सोनिया गांधी की आत्मकथा को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय उनके 60 वर्षों के जीवन संघर्ष को पढ़ना चाहिए पीटरहॉफ को बेचने के आरोप निराधार, सरकार इसे बेहतर होटल के रूप में विकसित करना चाहती है : कांग्रेस नेता Summer express/शिमला/संजू-: मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा...

ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 2026 में अब तक 2.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Summer express/ऊना, राकेश-: जिला ऊना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में आरोपी अंकुश पराशर और उसके परिजनों से जुड़ी संपत्तियों, बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को...

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, DGP से शिकायत; BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

शिमला, संजू-। मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद गहरा गया है। इस मामले में कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखित शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर...

जालंधर में फुटबॉल चौक के पास तेज रफ्तार बस ने दो कारों को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express, जालंधर | जालंधर में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह फुटबॉल चौक के पास एक बस ने ट्रैफिक लाइट के नजदीक खड़ी दो कारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की...

तेलंगाना में सिंचाई विभाग के इंजीनियर पर ACB का शिकंजा, 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली

Summer expres, हैदराबाद | तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिंचाई विभाग के एक डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर की पहचान आर. सत्यनारायण (44) के रूप में हुई है, जो नगरकुर्नूल जिले में सिंचाई एवं कमांड एरिया डेवलपमेंट विभाग में तैनात है। एसीबी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.