Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 2026 में अब तक 2.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Summer express/ऊना, राकेश-: जिला ऊना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में आरोपी अंकुश पराशर और उसके परिजनों से जुड़ी संपत्तियों, बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को मिलाकर कुल 68 लाख 71 हजार 961 रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसने का संदेश दिया गया है।पुलिस थाना अंब के अंतर्गत दिसंबर 2025 में आरोपी अंकुश पराशर पुत्र दर्शन कुमार, निवासी वार्ड नंबर-3 के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की वित्तीय जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी से संबंधित संपत्तियों, बैंक खातों और एफडी की पहचान कर कुल 68.71 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई अमल में लाई गई।

एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि जिला पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अब पुलिस का फोकस केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों को भी चिन्हित कर फ्रीज करवाया जा रहा है, ताकि नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जा सके।उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत दर्ज अभियोग संख्या 148/26 में भी 19.21 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई थी। इसमें से 16 लाख रुपये की संपत्ति को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जब्त करने की पुष्टि की गई है।एसपी के अनुसार, जिला पुलिस ऊना ने वर्ष 2026 में अब तक कुल 2 करोड़ 25 लाख 74 हजार 339 रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है। इससे पहले तीन मामलों में 1 करोड़ 57 लाख 2 हजार 432 रुपये की संपत्ति से संबंधित कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी को भेजी गई थी। इनमें से 1 करोड़ 1 लाख 77 हजार 12 रुपये की संपत्ति फ्रीज करने के आदेशों की पुष्टि हो चुकी है। नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के आंकड़े भी अभियान की गंभीरता बयां कर रहे हैं। वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 90 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 152 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने 1.663 किलोग्राम हेरोइन, 494.114 किलोग्राम भुक्की, 6.163 किलोग्राम चरस, 9.09 किलोग्राम गांजा, 196 ग्राम अफीम और 9 लाख 73 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए हैं।

एसपी सचिन हीरेमठ ने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर विशेष ध्यान दे रही है। हेरोइन की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजे गए सात पीआईटी एनडीपीएस प्रस्ताव स्वीकार किए गए हैं, जिसके तहत संबंधित व्यक्तियों को तीन महीने के लिए निरुद्ध किया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान और उन्हें फ्रीज करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऊना पुलिस का लक्ष्य नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से खत्म कर नशा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मजबूत करना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रनौत की टिप्पणी उनकी मानसिकता दर्शाती है, भाजपा बताए मंडी में ऐसे सांसद को टिकट देने की क्या मजबूरी थी : सीएम मीडिया एडीवाइजर 

सोनिया गांधी की आत्मकथा को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय उनके 60 वर्षों के जीवन संघर्ष को पढ़ना चाहिए पीटरहॉफ को बेचने के आरोप निराधार, सरकार इसे बेहतर होटल के रूप में विकसित करना चाहती है : कांग्रेस नेता Summer express/शिमला/संजू-: मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा...

ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 2026 में अब तक 2.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Summer express/ऊना, राकेश-: जिला ऊना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में आरोपी अंकुश पराशर और उसके परिजनों से जुड़ी संपत्तियों, बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को...

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, DGP से शिकायत; BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

शिमला, संजू-। मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद गहरा गया है। इस मामले में कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखित शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर...

जालंधर में फुटबॉल चौक के पास तेज रफ्तार बस ने दो कारों को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express, जालंधर | जालंधर में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह फुटबॉल चौक के पास एक बस ने ट्रैफिक लाइट के नजदीक खड़ी दो कारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की...

तेलंगाना में सिंचाई विभाग के इंजीनियर पर ACB का शिकंजा, 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली

Summer expres, हैदराबाद | तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिंचाई विभाग के एक डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर की पहचान आर. सत्यनारायण (44) के रूप में हुई है, जो नगरकुर्नूल जिले में सिंचाई एवं कमांड एरिया डेवलपमेंट विभाग में तैनात है। एसीबी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.