Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला: बोले- सरकार की विदाई तय, चार साल का जश्न मनाने के बजाय सम्मानजनक विदाई की तैयारी करे कांग्रेस

जयराम ठाकुर बोले- सरकार की विदाई का रास्ता साफ, सुंदर ठाकुर में आत्मसम्मान है तो मुख्यमंत्री को कहें नमस्ते

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसले लेने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब सरकार की विदाई का रास्ता साफ हो चुका है। जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि बारी के हिसाब से भी अब हमारी नहीं, बल्कि आपकी जाने की बारी आ गई है। कांग्रेस सरकार को अब सम्मानजनक विदाई की तैयारी करनी चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और आम जनता को राहत देने के बजाय उस पर लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। कांग्रेस सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और जनता अब इसके कामकाज से संतुष्ट नहीं है।

शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी

धर्मशाला में आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल पूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचेगा। पार्टी के विधायकों ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर नोटिस दिए हैं और सरकार से जवाब मांगने के लिए कई सवाल भी लगाए हैं।उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और इसके बाद सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। जयराम ठाकुर के मुताबिक, यह कांग्रेस सरकार का अंतिम शीतकालीन सत्र साबित हो सकता है, क्योंकि अगले वर्ष प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार को अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और लिए गए फैसलों का जवाब देना होगा।

पीटरहॉफ को लीज पर देने के मामले में उठाए सवाल

शिमला की ऐतिहासिक धरोहर पीटरहॉफ को लीज पर देने के मुद्दे पर भी नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि पीटरहॉफ केवल एक सरकारी संपत्ति नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक पहचान और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक संपत्तियों को कौड़ियों के भाव लीज पर देने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं, भविष्य में इन्हें बेचने की आशंकाएं भी सामने आ रही हैं। जयराम ठाकुर ने सवाल किया कि सरकार आखिर किस मॉडल के तहत इन संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है? इस संबंध में क्या औपचारिकताएं तय की गई हैं और प्रदेश की जनता को पूरी जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है?

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में पारदर्शिता बरतनी चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि ऐतिहासिक धरोहरों को लेकर उसकी वास्तविक मंशा क्या है।

स्टाम्प पेपर महंगे करने पर सरकार को घेरा

स्टाम्प पेपर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार आम आदमी की जेब पर बोझ डाल रही है। पहले ही प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है और अब सरकार विभिन्न सेवाओं के शुल्क बढ़ाकर लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही है।उन्होंने कहा कि पानी, बिजली और अन्य सुविधाओं से जुड़े शुल्कों में बढ़ोतरी के साथ टैक्स और सेस का बोझ भी जनता पर डाला जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। प्रदेश पहले ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है, ऐसे में सरकार को जनता को राहत देने के फैसले लेने चाहिए, न कि नए आर्थिक बोझ डालने चाहिए।

सुंदर ठाकुर को लेकर CM सुक्खू पर कसा तंज

कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने के मुद्दे पर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले करीब डेढ़ साल से जिस तरह सुंदर सिंह ठाकुर को रखा गया है, उससे कुल्लू की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर के साथ अन्याय हुआ है और अब इसकी भरपाई करना भी आसान नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सुंदर ठाकुर में थोड़ा भी आत्मसम्मान बचा है तो उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को साफ शब्दों में नमस्ते कह देना चाहिए।

अनिल शर्मा के CM के साथ मंच साझा करने पर दी प्रतिक्रिया

मंडी में आयोजित वॉकथॉन कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक अनिल शर्मा के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करने और उनके साथ मंच साझा करने को लेकर भी जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि इस मामले को किसी के नजदीक या दूर होने के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। नशे के खिलाफ लड़ाई एक ऐसा महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को मिलकर काम करना चाहिए। यदि अनिल शर्मा इस अभियान में शामिल हुए हैं तो भाजपा को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अनिल शर्मा के साथ उनके सभी विषयों को सुलझाने की जो कोशिशें की जा रही हैं, उनसे कोई विशेष हासिल होने वाला नहीं है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मंडी जिले की सभी 10 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

नशे के खिलाफ अभियान पर भी उठाए सवाल

प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि केवल अभियान चलाने, नेताओं की पीठ पर मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाने या विशेष ड्रेस पहनने से नशे की समस्या समाप्त नहीं होगी। सरकार को यह बताना चाहिए कि नशे की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि नशा प्रदेश की युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। इस समस्या से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति और सख्त कार्रवाई की जरूरत है। भाजपा इस मुद्दे को भी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रमुखता से उठाएगी।

चार साल के जश्न पर बोले- अक्ल है तो नहीं मनाएगी सरकार

कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रस्तावित जश्न को लेकर जयराम ठाकुर ने सबसे तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार में थोड़ी सी भी अक्ल है तो उसे चार साल का जश्न नहीं मनाना चाहिए। उनके मुताबिक, प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज से निराश है और पंचायत चुनावों में भी जनता अपना संदेश दे चुकी है।उन्होंने कहा कि सरकार को जश्न मनाने के बजाय अपनी उपलब्धियों और नाकामियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है।

सिंघी राम के इस्तीफे और रामपुर उपचुनाव पर भी बोले

सिंघी राम के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से प्रतिक्रिया दी जाएगी।वहीं, रामपुर उपचुनाव को लेकर उन्होंने फिलहाल कोई राजनीतिक टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि इस समय इस विषय पर बात करना उचित नहीं है, क्योंकि परिवार शोक में है। जब चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव की घोषणा की जाएगी, उस समय इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।कुल मिलाकर जयराम ठाकुर ने शीतकालीन सत्र से पहले प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सदन में आर्थिक स्थिति, ऐतिहासिक संपत्तियों, महंगाई, नशे और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला: बोले- सरकार की विदाई तय, चार साल का जश्न मनाने के बजाय सम्मानजनक विदाई की तैयारी करे कांग्रेस

जयराम ठाकुर बोले- सरकार की विदाई का रास्ता साफ, सुंदर ठाकुर में आत्मसम्मान है तो मुख्यमंत्री को कहें नमस्ते Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश...

यूपी और पंजाब में भाजपा की जीत का दावा, अनिल विज ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उत्तर प्रदेश और पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में...

फरीदाबाद में आवारा सांड का हमला बना जानलेवा, पांच दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद बुजुर्ग की मौत

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र के डबुआ इलाके में आवारा सांड के हमले में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चरण सिंह के रूप में हुई है। वह गुरुद्वारे से माथा टेककर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक आक्रामक सांड ने उन...

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, हमीरपुर को मिलीं चार नई गाड़ियां

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, सूखे-गीले के साथ इलेक्ट्रॉनिक और सेनेटरी वेस्ट भी होगा अलग-अलग एकत्रित हमीरपुर, अरविंद। शहर की तंग गलियों में अब कूड़ा उठाने की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम हमीरपुर को सरकार की ओर से चार नई इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं।...

जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की फिराक में भाजपा के कुछ नेता: सीएम सुक्खू

सीएम का दावा- पांच गुटों में बंटी हिमाचल भाजपा, दिल्ली में चल रही लॉबिंग Summer express/मंडी, धर्मवीर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को उनके पद से हटाना चाहते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.