Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में घर के बाहर खेल रहे सवा दो साल के मासूम को बोलेरो ने कुचला, मौत

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में घर के बाहर खेल रहे सवा दो साल के मासूम की बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा गांव बढ़मलिक के पास स्थित जगवीर कॉलोनी में हुआ। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन पीछे कर रहा था, इसी दौरान गाड़ी ने बच्चे को कुचल दिया। परिजन आनन-फानन में घायल बच्चे को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक बच्चे की पहचान ओम के रूप में हुई है। उसके पिता शुभम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव कनवाखेड़ा के रहने वाले हैं और फिलहाल परिवार के साथ सोनीपत के बढ़मलिक स्थित जगवीर कॉलोनी में रह रहे हैं। शुभम ने राई थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा ओम मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान सीतापुर जिले के गांव चौखड़िया निवासी आलोक बोलेरो गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से पीछे करने लगा। वाहन की चपेट में आने से ओम गंभीर रूप से घायल हो गया।

शुभम के अनुसार, हादसा होते ही परिवार के सदस्यों ने शोर मचाकर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। इसके बाद परिजन बच्चे को तुरंत सोनीपत के नागरिक अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, रात नागरिक अस्पताल से बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर एएसआई राजकुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां बच्चे के पिता शुभम ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर राई थाना पुलिस ने बोलेरो चालक आलोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि बोलेरो की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई है। आरोपी चालक हादसे के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

ब्रेजा कार की जिद में दूल्हे ने तोड़ी शादी! 8-9 लाख की ऑरा कार भी नहीं आई पसंद, बारात लेकर लौटा दिल्ली पुलिस का जवान

Summer express/सोनीपत/ रमेश कुमार : सोनीपत में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हे को शादी में ब्रेजा कार चाहिए थी, जबकि दुल्हन के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार 8 से 9 लाख रुपये की हुंडई ऑरा कार बुक करवाई...

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.