Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर महिला से 10 लाख की ठगी, आईफोन के ऑफर में फंसाया

Summer express/ऊना,राकेश-:सोशल मीडिया पर घर बैठे कमाई करने का सपना एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन काम दिलाने और सस्ते दाम पर आईफोन देने का लालच देकर महिला से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि मार्च 2026 में उसने इंस्टाग्राम पर घर बैठे पैसे कमाने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए संपर्क माध्यम के जरिए उसने आरोपियों से बातचीत की। इसके बाद उनके बताए तरीके के अनुसार ऑनलाइन काम करना शुरू कर दिया। शुरुआत में आरोपियों ने उसे कमाई का भरोसा दिलाया और धीरे-धीरे अपने जाल में फंसा लिया।

महिला के अनुसार, अगस्त 2026 में आरोपियों ने उसे महज 70 हजार रुपये में आईफोन उपलब्ध करवाने का आकर्षक ऑफर दिया। सस्ते दाम पर आईफोन मिलने के लालच में उसने इसकी बुकिंग करवा दी। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग फोन कॉल और वीडियो के माध्यम से महिला का विश्वास जीतना शुरू किया।आरोपियों ने आईफोन की डिलीवरी और अन्य प्रक्रियाओं का हवाला देकर महिला से अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवानी शुरू कर दी। महिला उनकी बातों में आती रही और कई बार पैसे ट्रांसफर करती रही। इस तरह ठगों ने उससे करीब 10 लाख रुपये ऐंठ लिए।ठगी का एहसास होने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक खातों, फोन कॉल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा, हरियाणा के 23 जिलों में होंगे कार्यक्रम

Summer express/सिरसा ,विजय कुमार-:पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का जो मार्ग दिखाया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता को मजबूत करने...

अम्बाला में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की 51 लाख रुपये देने की घोषणा

Summer express/अम्बाला-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अम्बाला की पावन धरती पर बनने वाला श्रीराम मंदिर श्रद्धा और आस्था का भव्य केंद्र होगा। इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। मंदिर के निर्माण के बाद अम्बाला आने वाले श्रद्धालुओं को यहां अयोध्या के भव्य मंदिर...

धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने का प्रस्ताव पारित, एडवोकेट रोहित शर्मा ने सरकार का जताया आभार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पारित होने पर हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे...

मच्छी मंडी में दुकानदारों की समस्याएं सुनने पहुंचे चेयरमैन गिल, नए बाथरूम बनवा कर दी राहत

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज ताजपुर रोड स्थित मच्छी मंडी में दुकानदारों को पेश आ रही समस्याओं का जायजा लेने के लिए मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल और सचिव गुरदीप सिंह खंगूड़ा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मछली मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।एसोसिएशन की ओर...

पूर्व मंत्री शरणजीत ढिल्लों के भाई जगतार सिंह ढिल्लों का निधन

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका साहनेवाल के अंतर्गत आते गांव भागपुर के सरपंच गगनदीप सिंह ढिल्लों को उस समय गहरा सदमा पहुंचा, जब उनके पूजनीय पिता जगतार सिंह ढिल्लों अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए।स्वर्गीय जगतार सिंह ढिल्लों पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज शरणजीत सिंह ढिल्लों तथा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.