Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में खसरे का बढ़ता संक्रमण, 11 महीने में 32 बच्चे मिले संक्रमित

Summer express, पलवल। जिले में खसरे के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले साल जहां संक्रमण के 10 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल 11 महीनों के भीतर इनकी संख्या बढ़कर 32 हो गई है। चिंता की बात यह है कि पिछले डेढ़ महीने में ही सात बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है और घर-घर जाकर बच्चों की पहचान की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में सामने आ रहे अधिकांश मामले 8 से 10 वर्ष की उम्र के बच्चों में मिल रहे हैं। इनमें ऐसे बच्चे अधिक हैं, जिनका वर्ष 2022 से पहले किसी कारण से पूरा टीकाकरण नहीं हो पाया था। विभाग का मानना है कि कोरोना महामारी के दौरान नियमित टीकाकरण प्रभावित होने और शुरुआती खुराक के बाद बूस्टर डोज नहीं लगवाने के कारण कुछ बच्चे संक्रमण के प्रति संवेदनशील रह गए।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों से बच्चों के नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इस अवधि में टीकाकरण की दर 100 प्रतिशत रही है। हालांकि, शुरुआती टीके लगवाने के बाद कुछ अभिभावकों ने अगली खुराक और बूस्टर डोज समय पर नहीं लगवाई। कोरोना काल में भी करीब दो साल तक कई परिवार बच्चों को नियमित टीके नहीं लगवा पाए थे। इसका असर अब खसरे के बढ़ते मामलों के रूप में दिखाई दे रहा है। राहत की बात यह है कि जिले में अब तक सामने आए किसी भी मामले में बच्चे की हालत गंभीर नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 10 वर्ष से कम उम्र के करीब 30 हजार बच्चों को चिह्नित किया है। इनमें से 23 हजार बच्चों को खसरे से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। शेष बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए टीमें सक्रिय हैं। शमशाबाद और इस्लामाबाद जिले के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं, जहां पांच-पांच मामले सामने आए हैं। इसके अलावा होडल और हथीन क्षेत्र में भी संक्रमण के मामले मिले हैं।

प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों की जांच और टीकाकरण कर रहे हैं। संक्रमित बच्चों को विटामिन-ए की खुराक और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। वहीं, बीमारी से उबरने के बाद जिन बच्चों का टीकाकरण अधूरा है, उन्हें भी निर्धारित खुराक लगवाई जा रही है।

चिकित्सकों के अनुसार, खसरा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है। वायरस के संपर्क में आने के करीब 10 से 14 दिन बाद इसके लक्षण दिखाई दे सकते हैं। शुरुआत में तेज बुखार, सूखी खांसी, नाक बहना और आंखों में लालिमा या पानी आने की समस्या होती है। इसके बाद मुंह के अंदर सफेद धब्बे और शरीर पर लाल चकत्ते उभर सकते हैं। समय पर उपचार और उचित देखभाल नहीं मिलने पर निमोनिया और मस्तिष्क में सूजन जैसी गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में सुनने और देखने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

खसरे से बचाव के लिए एमआर (मीजल्स-रूबेला) टीका लगवाना जरूरी है। बच्चों को नौ से 12 महीने की उम्र में पहली और 15 से 24 महीने की उम्र में दूसरी खुराक दी जाती है। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर यह टीका निशुल्क उपलब्ध है।

जिले में खसरे की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। करीब 30 हजार बच्चों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है, जिनमें से 23 हजार को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। बाकी बच्चों का टीकाकरण भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.