Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसानों के सवालों पर भाजपा नेता देव कुमार शर्मा की तीखी बहस, चुनाव लड़ने की दी चुनौती

Summer express, सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में सरकारी योजनाओं और किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक के दौरान भाजपा नेता एवं हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा और किसानों के बीच तीखी बहस हो गई। किसानों की ओर से उठाए गए सवालों पर चेयरमैन ने किसान नेता को चुनाव लड़कर अपनी लोकप्रियता साबित करने की चुनौती दे दी। इस दौरान पंजाब के किसान संगठनों और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के चुनावी प्रदर्शन को लेकर भी टिप्पणी की गई। बैठक में हुई पूरी बहस का फेसबुक लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, डबवाली खंड के गांव हैबुआना में  सुबह करीब नौ बजे गांव की धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई थी। देव कुमार शर्मा 22 नवंबर को कालांवाली में होने वाली मैराथन में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गांव पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।

बैठक के दौरान जब किसानों ने अपनी समस्याओं और कृषि से जुड़े मुद्दों को उठाया तो बातचीत धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गई। किसानों के सवालों का जवाब देते हुए देव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा का किसान खुशहाल है और प्रदेश में 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है।

उन्होंने पराली प्रबंधन को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया और इन्हें किसानों के हित में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम बताया। इसी दौरान किसान नेता के सवालों पर उन्होंने चुनाव लड़कर देखने की चुनौती दी। बहस में पंजाब के किसान संगठनों और गुरनाम सिंह चढूनी के चुनावी प्रदर्शन का मुद्दा भी उठा, जिससे माहौल और गर्म हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम का फेसबुक लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, देव कुमार शर्मा ने बाद में कहा कि विवाद जैसी कोई बात नहीं है और अब दोनों पक्ष एक साथ बैठकर चाय पी रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

शादी से लौट रहे परिवारों पर टूटा काल,भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Summer express/करनाल,  (राकेश कुमार शर्मा)-:करनाल में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। ओएसडी कट से अमृतधारा की ओर जाने वाले मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार डिवाइडर को पार करते...

हिमाचल में भूकंप से हिली धरती, सुबह झटकों से सहमे लोग, शिमला से 67 किलोमीटर दूर था केंद्र

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह धरती हिलने से लोगों में हलचल मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 दर्ज की गई। शिमला से 67 किलोमीटर दूर था भूकंप का...

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी बनी मरीजों के लिए वरदान, कम खर्च में मिल रहा आधुनिक उपचार

Summer express मंडी, धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से अब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक तकनीक से उपचार की सुविधा मिल रही है। मंडी जिला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो...

गन्ने के भाव को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े किसान, मिल को गन्ना सप्लाई बंद

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-:यमुनानगर में गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। किसानों के धरने का आज सातवां दिन है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ सरस्वती शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हुए चार दिन...

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खेतों में आजमाई किस्मत, ₹10 हजार से शुरू किया कारोबार… आज विदेशों तक पहुंची कुरुक्षेत्र के किसान की हल्दी

₹40 हजार की नौकरी छोड़ अपनाई खेती, ₹10 हजार से शुरू किया सफर; आज 8 देशों में पहुंच रही जितेंद्र की हल्दी Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: अगर मन में कुछ नया करने का जुनून हो और मेहनत करने का हौसला हो, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी बन सकती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.