Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटौदी में दो प्रमुख सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग, विधायक बिमला चौधरी ने CM को सौंपा पत्र

Summer express, पटौदी (गुरुग्राम)। पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर दोनों सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने का आग्रह किया है।

विधायक ने पटौदी-जाटोली मंडी नगर परिषद क्षेत्र में पटौदी-कुलाना मार्ग से आनंदपुर आश्रम होते हुए अनाजमंडी के पीछे से जटौली तक जाने वाली सड़क को 60 फुट चौड़ा करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के चौड़ा होने से पटौदी और जटौली के बीच यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। विशेषकर अनाजमंडी में फसल खरीद के सीजन के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

बिमला चौधरी के अनुसार, प्रस्तावित सड़क जटौली मंडी के लिए मिनी बाईपास के रूप में भी उपयोगी साबित होगी। इससे नई अनाजमंडी को एक अतिरिक्त निकास मार्ग मिलेगा और मंडी में आने-जाने वाले वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा बिलासपुर-कुलाना रोड के चौड़ीकरण और एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान यह सड़क वैकल्पिक मार्ग के तौर पर भी काम कर सकेगी।

विधायक ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित सड़क के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे परियोजना को आगे बढ़ाने में आसानी होगी।

इसके साथ ही उन्होंने ताजनगर से जमालपुर को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने बताया कि यह सड़क आसपास के कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। वर्तमान में इसकी खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विधायक ने कहा कि सड़क का पुनर्निर्माण होने से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से दोनों परियोजनाओं को जल्द प्रशासनिक मंजूरी देने और संबंधित विभागों को निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

हिमाचल में भूकंप से हिली धरती, सुबह झटकों से सहमे लोग, शिमला से 67 किलोमीटर दूर था केंद्र

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह धरती हिलने से लोगों में हलचल मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 दर्ज की गई। शिमला से 67 किलोमीटर दूर था भूकंप का...

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी बनी मरीजों के लिए वरदान, कम खर्च में मिल रहा आधुनिक उपचार

Summer express मंडी, धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से अब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक तकनीक से उपचार की सुविधा मिल रही है। मंडी जिला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो...

गन्ने के भाव को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े किसान, मिल को गन्ना सप्लाई बंद

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-:यमुनानगर में गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। किसानों के धरने का आज सातवां दिन है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ सरस्वती शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हुए चार दिन...

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खेतों में आजमाई किस्मत, ₹10 हजार से शुरू किया कारोबार… आज विदेशों तक पहुंची कुरुक्षेत्र के किसान की हल्दी

₹40 हजार की नौकरी छोड़ अपनाई खेती, ₹10 हजार से शुरू किया सफर; आज 8 देशों में पहुंच रही जितेंद्र की हल्दी Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: अगर मन में कुछ नया करने का जुनून हो और मेहनत करने का हौसला हो, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता की कहानी बन सकती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र...

सुबह की सैर के दौरान सराह गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, टोंग-लेन ट्रस्ट में बच्चों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू रविवार सुबह धर्मशाला में अपनी नियमित सैर के दौरान सराह गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट का दौरा किया और संस्थान में रह रहे बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट परिसर में बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.